स्व. परमेश्वरि देवी के अंतिम अरदास समागम की एक झलक।
- जज बिशन सरूप की माता की ‘अंतिम अरदास’, सैंकड़ों नम आँखों ने दी श्रद्धांजलि
- DN Model स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, समूहगान प्रतियोगिता में जिले में प्रथम
- DN मॉडल स्कूल में CBSE द्वारा ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ आयोजित
- ‘SIR’ के विरोध में इंडिया गठजोड़ व सिविल सोसाइटी का प्रदर्शन, फूंका ज्ञानेश का पुतला
- 18 वर्षों से पिता की निशानी वापिस लेने को प्रयासरत्त है एक वकील, रिटायर्ड ADC सहित अन्य पर गिर सकती है गाज
- October 11, 2026
- Last Update October 11, 2026 8:29 pm
- India
Stay Connected


















मोगा 11 अक्टूबर (मुनीश जिन्दल)
मोगा के एडिशनल सेशन जज बिशन सरूप सोलंकी की पूजनीय माता परमेश्वरी देवी गत 2 अक्टूबर को पंचतत्व में विलीन हो गए थे। जिनके निमित अंतिम अरदास समागम जज बिशन सरूप सोलंकी के पैतृक जिला श्री मुक्तसर साहिब के चहल पैलेस में आज 11 अक्टूबर को रखा गया था। जिसमें पंजाब के अनेक जिलों से जजों, राज्य की अनेक जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने स्व. माता जी को अपनी श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि स्वर्गीय माता परमेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक जिला श्री मुक्तसर साहिब के जलालाबाद रोड स्थित शिवधाम में किया गया था, उस वक्त भी बड़ी संख्या में पंजाब भर के विभिन्न जिलों से जज साहिबान, राज्य की अनेक बार एसोसिएशन के सदस्यों, राजनीतिक, धार्मिक व इलाके की मोहतवार हस्तियों ने स्वर्गाश्रम पहुंचकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी के अंतिम दर्शन किए थे।
यहाँ जिक्रयोग्य है कि जज बिशन सरूप सोलंकी जिला मोगा में पोस्टिंग से पूर्व लुधियाना व तरनतारन जिलों में अपनी सेवायें निभा चुके हैं और उनकी पारदर्शी व निष्पक्ष कार्यशैली और उनके विनम्र स्वभाव के चलते उनकी प्रतेक जिला बार एसोसिएशन में अच्छी पैंठ है, वकील उन्हें पसंद करते हैं। जिसके चलते रविवार को उनकी स्व. माता जी की अंतिम अरदास मौके पंजाब के अनेक जिलों के जज साहिबान के इलावा लुधियाना, तरनतारन, मुक्तसर बार एसोसिएशन के अनेक सदस्यों, अनेक राजनीतिक हस्तियों, सामजिक, धार्मिक संस्थाओं के लोगों के साथ साथ इलाके के मोहतवार लोगों ने अपनी हाजरी लगवाई।

रविवार को मोगा के एडिशनल सेशन जज बिशन सरूप सोलंकी से उनका दुःख सांझा करने के लिए विशेष तौर से जिला मोगा से जहां अनेक जज साहिबान पहुंचे, वहीं डिप्टी DA कुलदीप साहनी, डिप्टी DA अंशुमन स्याल, डिप्टी DA सुखदेव सिंह, डिप्टी DA गुणवंतजीत कौर, डिप्टी DA अमनदीप आदिवाल, डिप्टी DA अमृत मित्तल, जिला बार एसोसिएशन मोगा के प्रधान वकील सुखविंदर सिंह सिद्धू, सीनियर उप प्रधान वकील बलजीत सिंह, उप प्रधान वकील अमनदीप कौर तूर, सचिव वकील पवन कुमार शर्मा, सह सचिव वकील सिमरनजीत कौर, वित्त सचिव वकील भूपिंदर शर्मा, वकील रुपिंदर बराड़, वकील सुरजीत सिंगला, वकील करमजीत गिल, वकील अरुण तायल, वकील इंदरप्रीत सिंह धंजल, वकील जतिंदर किनरा, वकील डेविड अग्रवाल, वकील गगन बराड़, वकील राजपाल शर्मा, वकील कुलविंदर शर्मा, वकील जगदीश बावा, वकील परमजीत सिंह सिद्धू, जिला बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी इंचार्ज वकील सुखप्रीत कौर शैली, कार्यकारिणी सदस्य वकील करमजीत सिंह गिल, वकील केके तिवाड़ी, वकील जीवन आशा तिवाड़ी सहित बड़ी संख्या में वकील भाईचारा, DSP डी गुरप्रीत सिंह, पार्षद राजू गर्ग, सोनू दुआ, आशीष सिंगला, रज्जी सिंगला, अमित, नितीश कौड़ा सहित शहर के अन्य अनेक मोहतवार लोग पहुंचे।
भले ही 89 वर्षीय स्वर्गीय परमेश्वरी देवी अपने पीछे अपने पुत्र बिशन सरूप (एडिशनल सेशन जिला एवं सेशन जज मोगा), बुधराम (बठिंडा अदालत में कार्यरत), राजकुमार (राजू), रवि कुमार (मुक्तसर अदालत में कार्यरत) के इलावा बेटियां, बहुएं, पड़पौत्रे, पड़पौत्रियाँ, दोहते व दोहतियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं, व समूचा परिवार सुचारू तरीके से अपने अपने कार्यों में व्यस्त हैं, लेकिन फिर भी परिवार वालों को स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की कमी हमेशा खलती रहेगी।
Stay Connected







