logo

Political

नवनियुक्त पार्षदों ने जनता का धन्यवाद करते हुए किए वायदे, आईए आप भी सुन लें 

मोगा 30 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य) गत दिवस जैसे जैसे नगर निगम चुनावों के नतीजे आने शुरू हुए, वैसे वैसे पार्टी प्रत्याशी व उनके समर्थक काउंटिंग स्टेशन से बाहर आते रहे। इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने विभिन्न पार्टियों के विजेता प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से खास बातचीत की। क्या थे उनके जीत के दावे व आगामी भविष्य के लिए क्या हैं जनता से उनके वायदे ? आइए आप भी सुन लें।  सर्वप्रथम हमारी टीम ने वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की विजेता रही कुलविंदर कौर सचदेवा सहित जहां उनके पति गुरप्रीत सचदेवा से बात की, वहीं इस मौके पर हमारी टीम ने वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी के विजेता राकेश कुमार (काला बजाज) व वार्ड नंबर 5 के आम आदमी पार्टी के विजेता रविंद्र सिंह कनपुरिया से भी बात की। जिसके बाद हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने  GURPREET SACHDEVA & MC KULWINDER KAUR MC RAKESH KUMAR (KALA BAJAJ) MC ARVINDER SINGH KANPURIYA वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी की विजई रही रितु बाला के जेठ व आप के शहरी प्रधान प्रेम (चक्की वाला), वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी की विजेता वंदना धमीजा व उनके जेठ व साबका डिप्टी मेयर अशोक धमीजा के साथ साथ वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी से विजेता प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह घाती और वार्ड नंबर 6 की विजेता रमनदीप कौर के समर्थक से बात की।  PREM (CHAKKI WALE) CITY PRESIDENT, AAP EX DEPUTY MAYOR ASHOK DHAMIJA & MC VANDANA DHAMIJA MC VIKRAMJIT GHATI SUPPORTER OF MC RAMANDEEP KAUR इस मौके पर हमारी टीम ने वार्ड नंबर 7 से शिरोमणि अकाली दल के विजेता गोवर्धन लाल अरोड़ा, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्टी के विजयी प्रत्याशी मनजीत सिंह मान, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस पार्टी की विजयी प्रत्याशी मनप्रीत कौर के पति विक्की से भी बात की। MC GOVRDHAN LAL ARORA MC MANJEET SINGH MANN VICKY, HUSBAND OF MC MANPREET KAUR इस मौके पर जहां वार्ड नंबर 9 से कोंग्रस पार्टी की विजेता प्रत्याशी परमजीत कौर सिद्धू के पति नरेंद्र सिद्धू मीडिया के रूबरू हुए, वहीं वार्ड नंबर 18 से आम आदमी पार्टी से विजेता आशा रानी के पुत्र भरत गुप्ता भी मीडिया के सामने आए।  NARINDER SIDHU, HUSBAND OF PARAMJEET KAUR BHARAT GUPTA, SON OF MC ASHA RANI अब हम बात करेंगे शहर के वार्ड नंबर 38 की, जो कि एक हॉट सीट माना जा रहा था क्योंकि यहां से शहर के साबका मेयर परवीन शर्मा की धर्मपत्नी कमलेश रानी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी थी। लेकिन ये सीट एक कड़ी टक्कर में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी डिंपल अरोड़ा ने अपने नाम कर ली। इस मौके पर हमारी टीम ने उनके पति साबका पार्षद साहिल अरोड़ा व डिम्पल अरोड़ा से ख़ास बात की।  SAHIL ARORA & MC DIMPLE ARORA इस मौके पर वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी के विजयी प्रत्याशी गौरव गर्ग के समर्थक खुशी में झूमते नजर आए, हमारी टीम ने गौरव गर्ग से भी ख़ास बात की।  MC GAURAV GARG इसके बाद हमारी टीम ने वार्ड नंबर 46 से आजाद प्रत्याशी सपना चोपड़ा के पति और वार्ड नंबर 11 से आम आदमी पार्टी की विजेता आशा चोपड़ा के पुत्र विनीत चोपड़ा सहित वार्ड नंबर 40 से आम आदमी पार्टी से विजई रही नीता कौर व उनके पति तीरथ राम से भी ख़ास बात की।  VINEET CHOPRA, HUSBAND OF MC SAPNA CHOPRA TIRATH RAM & MC NEETA KAUR Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

भाजपा नेत्री का आरोप, वोट डालने से रोका गया उन्हें, पुलिस प्रशासन के इन्साफ की कर रही प्रतीक्षा 

मोगा 28 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  अभी 2 दिन पूर्व, मोगा में नगर निगम चुनावों के लिए वोटिंग प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। भाजपा की साबका स्पोक्सपरसन नीरा अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि जब वे अपने मत का इस्तेमाल करने जा रही थी, तो रास्ते में उन्हें वोट डालने से रोका गया। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी उन्होंने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से ख़ास बातचीत की।  बात यहीं ख़तम नहीं हुई, नीरा के मुताबिक़ इसके बाद उनके घर पर भी पथराव हुआ।  जिसके बाद अब नीरा अग्रवाल ने अपने साथ हुए अन्याय के लिए इन्साफ की गुहार लगाई है। NEERA AGGARWAL (BJP LEADER) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

“आप” ने अपने प्रत्याशियों की हार देख कथित तौर पर की “अघोषित बूथ कैप्चरिंग” : डॉ. हरजोत कमल

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल)  डॉ. हरजोत कमल ने नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की संभावित हार को देखते हुए मतदान के अंतिम एक घंटे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां कीं। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जा रहे हैं, तो पूरी मतदान प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में होनी चाहिए। लेकिन चुनाव के दौरान हाईकोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पोलिंग बूथों पर कैमरों की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देशों को नजरअंदाज किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी और इस मामले को लेकर कानूनी विकल्पों पर भी विचार करेगी। उन्होंने संकेत दिए कि भाजपा इस पूरे मामले में जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकती है। डॉ. हरजोत कमल ने आरोप लगाया कि कई वार्डों में भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों को पोलिंग बूथों से बाहर निकाल दिया गया, जबकि सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी और महिला प्रत्याशियों के पति कथित तौर पर गैर कानूनी तरीके से बूथों के अंदर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के अंतिम डेढ़ घंटे में जो कुछ हुआ, उसे पूरा शहर समझ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी ने वास्तव में मोगा में विकास कार्य किए होते, तो उन्हें इस प्रकार की हरकतें करने की जरूरत नहीं पड़ती। मोगा की जनता बदलाव चाहती है और लोगों ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए मतदान किया था। लेकिन जब सत्ताधारी दल ने अपने प्रत्याशियों की हार होती देखी, तो कथित तौर पर “अघोषित बूथ कैप्चरिंग” की गई और विपक्षी दलों के एजेंटों को बाहर निकालकर अपने पक्ष में वोट डलवाए गए। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और आने वाले दिनों में कानूनी तथा राजनीतिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।  साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन और मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। डॉ. हरजोत कमल ने यह भी कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार का कार्यकाल अब कुछ ही महीनों का मेहमान है और आने वाले समय में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जिस स्तर पर भी गड़बड़ी हुई है, भाजपा उसे पूरी गंभीरता से उठाएगी और जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 38, चिल चिलाती धूप में, बिना पानी, बिना व्हील चेयर वोट डालने को मजबूर रहे वोटर

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों के मद्देनजर शहर के वार्ड नंबर 38 में प्रशासन के अधूरे प्रबंधों के चलते मतदाता चिलचिलाती धूप में बिना किसी ओट के, बिना पानी, बिना व्हील चेयर के वोट डालने को मजबूर दिखाई दिए। इस मौके पर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने कुछ मतदाताओं से बात की।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 41, अनेक मौकों पर उलझते रहे ‘आप’, कोंग्रस व भाजपा कार्यकर्ता, DSP ने करवाया शांत

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 41 के लिए डीएम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन को पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। लेकिन अनेकों बार यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भाजपा के समर्थक तीखी नोक झोंक में पड़ते दिखाई दिए। जिसकी एक वीडियो पर आप भी एक नजर डाल लें।  जिसके बाद DSP H मनमोहन शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे, और उन्होंने किसी तरह विभिन पार्टियों के समर्थकों को समझा बुझाकर शांत करवाया।  आपको बता दें कि वार्ड नंबर 41 के अधिकतर मतदाता पढ़े लिखे हैं, लेकिन इसके बावजूद विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों/ समर्थकों का आपस में इस प्रकार उलझना, कहीं न कहीं वोटरों के दिलों में राजनीति के लिए अच्छी छाप नहीं छोड़ी है।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

हंगामा ! बूथ नंबर 106 में महिला की वोट डाल गया कोई और, फिर देखें क्या हुआ 

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  वार्ड नंबर 41 के लिए डी.एम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन मोगा को पोलिंग स्टेशन बनाया गया है और इस पोलिंग स्टेशन के बूथ नंबर 106 में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला की वोट कोई और व्यक्ति डाल गया। जिसके बाद उक्त महिला के पति ने वहां बैठे पोलिंग स्टाफ को खरी खोटी सुनाई।  देखते ही देखते तीनों प्रमुख पार्टियों, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी और उनके समर्थक वहां एकत्रित हो गए। कोई, उक्त महिला की वोट दोबारा डलवाने के हक में था तो कोई उसे रद्द करने की मांग कर रहा था। इस हंगामे के बाद उक्त महिला के वोट का क्या हुआ ? इस संबंधी बूथ के रिटर्निंग अधिकारी ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से बात की।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

MC चुनावों को लेकर वोटरों में भारी उत्साह ! जानें किस आधार पर लोगों ने किया अपने वोट का इस्तेमाल

मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  MC चुनावों को लेकर वोटरों में भारी उत्साह देखा गया, जिसके चलते महिलाओं, बुजुर्गों व नए वोटरों ने अपने मतदान के अधिकार के हक का इस्तेमाल करने के लिए लाइनों में लगकर अपनी बारी का इन्तजार किया।  वोट डालने के बाद उंगली पर स्याही लगवाती एक महिला।  इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अपने मतदान का प्रयोग करने आए अनेक लोगों सहित विभिन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी बात की।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड नं 10, ‘आप’ प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह घाती से सीधी बात, जानें घाती का रिपोर्ट कार्ड

मोगा 24 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  वार्ड नं 10 में आम आदमी पार्टी की और से विक्रमजीत सिंह घाती को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है, गत दिवस “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने उनसे सीधी बात की। क्या दावे थे, क्या वायदे हैं विक्रमजीत सिंह घाती के ? आईए आप भी सुन लें।   Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 41, कोंग्रस प्रत्याशी कुणाल शर्मा ने निकाली रैली, समर्थकों में भारी जोश

मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  कांग्रेस पार्टी की हाईकमान व पार्टी की हल्का इंचार्ज मालविका सूद ने इस बार वार्ड नंबर 41 से पार्टी के पुराने कार्यकर्ता कुणाल शर्मा को टिकट देकर दाव खेला है और शनिवार को जब हमारी टीम वार्ड नंबर 41 में भ्रमण कर रही थी तो समाजसेवी कुणाल शर्मा अपने समर्थकों के एक बड़े समूह के साथ एक दो पहिया वाहन रैली निकालते नजर आए। इस मौके पर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल शर्मा के साथ साथ उनके समर्थकों से बातचीत की। क्या कहना था कुणाल शर्मा व उनके समर्थकों का ? वह तो हम आपको दिखा ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप जरा एक नजर उनके समर्थकों के जोश पर डाल लें।  आईए अब आपको सुनाते हैं कि इस मौके पर कुणाल शर्मा व उनके समर्थकों ने क्या कहा।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड 35, सुनो कोंग्रस प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह पत्तो के दावे और वायदे 

मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों को लेकर चुनाव अखाड़ा पूरी तरह सर गरम है, जिसके चलते जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी तो अपना एड़ी चोटी का जोर लगा ही रहे हैं वही प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने उम्मीदवार को जिताने में अपना दिन रात एक कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गत दिवस मारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम को शहर के वार्ड नं 35 में देखने को मिला, जहाँ कांग्रेस पार्टी की और इस बार समाजसेवी विक्रमजीत सिंह पत्तो पर दांव खेला गया है।  आपको बता दें कि विक्रमजीत सिंह पत्तो एक लंबे समय से समाज सेवा में जुटे हुए हैं। पत्तो, जहां यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के यूथ विंग के प्रधान हैं, वही उनके कार्यों को देखते हुए पंजाब ह्यूमन राइट्स कमिशन ने अपनी कोर कमेटी में विक्रमजीत सिंह पत्तो को जिले का सदस्य मनोनीत किया हुआ है। जिसमें विक्रमजीत सिंह पत्तो, बखूबी अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। इस मौके पर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने विक्रमजीत सिंह पत्तो व उनके समर्थकों से खास बातचीत की। क्या दावे हैं विक्रमजीत सिंह पत्तो के ? और अगर भगवान उन्हें मौका देता है तो वार्ड को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं, आईए आप खुद ही सुन लें :  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!