logo

General

मोगा को मिला 5वां मेयर, सर्वसम्मति से हुई उनकी ताजपोशी, मिलिए शहर की नई मेयर से 

मोगा 11 जून, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्या)  पिछले कुछ दिनों से मोगा नगर निगम के मेयर पद को लेकर चल रही अटकलों को वीरवार को उस समय विराम लग गया, जब नवनियुक्त पार्षदों की हुई पहली बैठक में सर्वसम्मति से मोगा शहर के पांचवें मेयर को चुन लिया गया। इस बार मेयर का यह ताज वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी की टिकट से पार्षद बनी विनय पाल कौर के सिर पर सजा है। यह सारी कार्रवाई राज्य के कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंध की निगरानी में हुई। जबकि विधानसभा हल्का मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा सहित जिले के अन्य विधायक भी इस मौके पर मौजूद रहे। जैसे ही बैठक के बाद विनय पाल कौर के नाम पर मेयर की मोर लगी, तो उनके जानने वालों की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा व उन्होंने ढोल की थाप पर नवनियुक्त मेयर विनय पाल कौर का गर्म जोशी से स्वागत किया। जिसके बाद नवनियुक्त मेयर विनयपाल कौर, विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा अपने समर्थकों सहित एक जीप में सवार होकर एक जुलूस की शक्ल में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से रवाना हो गए।  इस मौके पर जहां विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा मीडिया के रूबरू हुई, वहीं नवनियुक्त मेयर विनयपाल कौर ने भी भगवान का शुक्रिया अदा किया।  DR. AMANDEEP KAUR ARORA (MLA MOGA) VINAYPAL KAUR (MAYOR MOGA)

निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण हेतु सख्त कानून बनाने के निर्णय प्रशंसनीय : प्रीत कमल 

मोगा 08 जून, (मुनीश जिन्दल) प्रीत कमल संधू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के निजी स्कूलों की फीस संरचना को नियंत्रित करने हेतु सख्त कानून/ अधिनियम बनाने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मान का धन्यवाद किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रीत कमल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से अभिभावक निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि, विभिन्न प्रकार के अतिरिक्त शुल्कों तथा वित्तीय पारदर्शिता की कमी से परेशान होते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम लाखों अभिभावकों और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि वे अपने सहयोगी, सेवानिवृत्त IRS VK गुप्ता के साथ मिलकर निजी स्कूलों में वित्तीय अनियमितताओं, आंतरिक लेखा परीक्षण (Internal Audit) न होने संबंधी विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री पंजाब एवं पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के समक्ष उठाती रही हैं।  प्रीत कमल संधू ने मुख्यमंत्री मान से यह भी अनुरोध किया है कि राज्य के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या (Student Load) का निर्धारण संबंधित क्षेत्र की जनसंख्या घनत्व, स्कूल परिसर के वास्तविक प्लॉट आकार तथा पहुंच मार्गों (Approach Roads) की चौड़ाई के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक स्कूल भवन क्षमता एवं सुरक्षा मानकों से कहीं अधिक संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश दे रहे हैं, जिससे आग, भूकंप अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने आगे मांग की कि राज्य के मुख्यमंत्री सभी निजी स्कूलों की मान्यता की जांच करने के साथ साथ फीस संरचना की जांच को यकीनी बनाएं। 

माननीय जजों ने ज्यूडिशल कोर्ट कांप्लेक्स में पौधारोपण कर मनाया ‘विश्व पर्यावरण दिवस’

मोगा, 6 जून (मुनीश जिन्दल)  माननीय जिला एवं सेशन जज कम चेयरपर्सन, जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी मोगा नीलम अरोड़ा के नेतृत्व में “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाते हुए जुडिशल कोर्ट कांप्लेक्स मोगा में सेशन डिवीजन मोगा के माननीय जजों द्वारा पौधे लगाए गए। जजों के अतिरिक्त जिला अटॉर्नी मोगा तथा बार एसोसिएशन मोगा के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा भी पौधरोपण किया गया। जिला एवं सेशन जज कम चेयरपर्सन, जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी मोगा नीलम अरोड़ा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना तथा बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाव करना है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों के प्रति भी जागरूक किया तथा विशेष रूप से प्लास्टिक सामग्री के अत्यधिक उपयोग से होने वाले प्रदूषण को रोकने पर बल दिया। इस अवसर पर माननीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज बिशन स्वरूप, माननीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज मुनीश अरोड़ा, प्रधान जज पारिवारिक न्यायालय, रवि इंद्र कौर संधू, माननीय सिविल जज, सीनियर डिवीजन पुष्पा रानी, माननीय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ममता कक्कड़, माननीय CJM सहसचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी सिमरन सिंह तथा सभी सिविल जज कम जुडिशल मजिस्ट्रेट, सेशन डिवीजन के सुपरिंटेंडेंट गुरिंदर सिंह, जिला अटॉर्नी नीलम पाठक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, बार एसोसिएशन के सचिव राजीव मित्तल आदि उपस्थित थे। 

प्रतिदिन लगती है स्थायी लोक अदालत, मामला दायर करना अत्यंत सरल :  जिला एवं सेशन जज नीलम अरोड़ा

मोगा, 4 जून (मुनीश जिन्दल)  माननीय जिला एवं सेशन जज कम चेयरपर्सन, नीलम अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कानूनी  सेवाएं अथॉरिटी (अमेंडमेंट एक्ट) 2022  के अनुसार मोगा में जिला स्तर पर ‘स्थायी लोक अदालत’ (जन उपयोगी सेवाएं), कार्यरत है। यह डॉ. अंबेडकर भवन, जिला प्रबंधकीय कंपलेक्स में स्थित है और प्रत्येक कामकाज वाले दिन पर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं) में बिजली सेवाएं, पानी की आपूर्ति एवं सीवरेज विभाग से संबंधित मामले, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण या स्वच्छता संबंधी विवाद, डाक, टेलीग्राफ एवं टेलीफोन विभाग से जुड़े मामले, अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों की सेवाएं, परिवहन सेवाएं, बैंकिंग, आवास, वित्तीय सेवाएं, शिक्षा प्रदान करने एवं उससे जुड़े मामले, वीजा सेवाएं, एलपीजी के नए कनेक्शन, आपूर्ति एवं रिफिलिंग से संबंधित मामले, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र तथा बीपीएल कार्ड जारी करने से जुड़े मामले, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, शगुन योजना संबंधी सेवाएं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहन रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने संबंधी सेवाएं तथा बीमा कंपनियों से जुड़े मामलों के केस दायर किए जा सकते हैं। इन मामलों की सुनवाई स्थायी लोक अदालत की पीठ द्वारा की जाती है। जिला एवं सेशन जज ने बताया कि इस अदालत में एक अध्यक्ष होता है, जो सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन जज होता है, तथा दो सदस्य होते हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं), मोगा में मामला दायर करने की प्रक्रिया अत्यंत सरल है। उपरोक्त सेवाओं से संबंधित ऐसे विवाद, शिकायतें या मामले, जो किसी अन्य अदालत में लंबित नहीं हैं, उनके संबंध में साधारण कागज पर आवेदन लिखकर स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं), मोगा के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। इस अदालत में *एक करोड़ रुपये तक* के विवाद या मामले प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं), मोगा में शीघ्र न्याय प्राप्त होता है। इसके निर्णय को दीवानी न्यायालय की डिग्री के समान मान्यता प्राप्त है तथा मामला दायर करने के लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाता। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं), मोगा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 

वोटों की गिनती से पूर्व, SPH संदीप सिंह मन्ड के अहम खुलासे व आपके लिए ख़ास संदेश

मोगा 27 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम मोगा व नगर पंचायत बधनी कलां के लिए 26 मई को हुए मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियों, वोटरों सहित सभी प्रत्याशियों की निगाहें 29 तरीक को घोषित होने वाले परिणामों की और है। लेकिन उससे पूर्व “मोगा टुडे न्यूज़” से ख़ास बातचीत में SPH संदीप सिंह मन्ड ने वोटों की गिनती संबंधी जहां अहम खुलासे किए, वहीं उन्होंने आम जनता सहित विभिन्न पार्टी प्रत्याशियों के लिए ख़ास संदेश भी दिया।  SUNDEEP SINGH MAND, PCS (SPH MOGA)

माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल पहुंचे मोगा, संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का किया उद्घाटन 

मोगा, 16 मई (मुनीश जिन्दल) मोगा के ज्यूडिशियल कोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल ने संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (Vulnerable Witness Deposition Centre) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा नीलम अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सरताज सिंह चहल, जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों तथा बार एसोसिएशन मोगा के प्रधान सुखविंदर सिंह सिद्धू और बार एसोसिएशन निहाल सिंह वाला के प्रधान संदीप अरोड़ा, वरिष्ठ वकीलों एवं बार के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल ने संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (Vulnerable Witness Deposition Centre) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला अदालतों, मोगा में स्थापित यह संवेदनशील गवाह बयान केंद्र संवेदनशील गवाहों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र संवेदनशील गवाहों को आपराधिक मामलों में गवाही देने हेतु सुरक्षित, सहज एवं बाधा मुक्त वातावरण प्रदान करेगा। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिशन स्वरूप, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुनीश अरोड़ा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शिव मोहन गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रावी इंदर कौर संधू, प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट, पुष्पा रानी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन), ममता कक्कड़, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सिमरन सिंह, सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, इतू सोढ़ी, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तथा अन्य न्यायिक अधिकारी इंसान, लवलीन संधू, आशिमा शर्मा, सुखप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, मिस पारिका, सभी सिविल जज (जूनियर डिवीजन), वकीलगण, मोगा के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आदि भी उपस्थित थे।

इलेक्शन ड्यूटी पर जा रहे अध्यापक पति-पत्नी के साथ घटी बड़ी घटना, दोनों की गई जान

बाघापुराना (मोगा) 14 दिसंबर, (रिक्की आनन्द) पंजाब में आज हो रहे जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों के मध्य एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। जिसमें रविवार सुबह धुंध गहरी होने की वजह से एक अध्यापक जोड़े की कार अनियंत्रित होकर एक बड़े नाले में गिर गई। जिसमें पति पत्नी दोनों की मौत हो गई। मृतक दोनों पति पत्नी जिले में ही तैनात थे। इस दुखद दुर्घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है, इन मृतकों के जानने वालों सहित अध्यापक वर्ग में ख़ासा शोक है। मिली जानकारी के मुताबिक अध्यापक कर्मजीत कौर की ड्यूटी जिले के ही गांव माड़ी मुस्तफा में लगी थी। उसका अध्यापक पति जसकरण सिंह उसे कार में छोड़ने जा रहा था कि धूरकोट रणसींह से गांव माड़ी मुस्तफा जाते वक्त धुंध गहरी होने की वजह से एक मोड़ पर उनकी कार सीधा एक बड़े नाले में जा गिरी। जिसके बाद जब कुछ लोगों ने कार को देखा तो पति-पत्नी को निकाल कर बाघा पुराना के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जसकरण सिंह जिले के गांव खोटे में जबकि उसकी मृतक पत्नी करमजीत गांव पत्तों हीरा सिंह में बतौर अध्यापक तैनात थे। 

17 बैंच, 6800 मामले, अधिकतर का मौके पर ही निपटारा : सैशन जज नीलम अरोड़ा

मोगा 13 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल) अदालत परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। माननीय जिला एवं सैशन जज नीलम अरोड़ा की अगुवाई में लगी इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले की विभिन्न अदालतों में कुल 17 बैंच बनाए गए थे, जिनमें 5000 नए मामले, जबकि 1800 लंबित मामलों को लिया गया था, जिनमें से अधिकतर का निपटारा मौके पर ही किया गया। इस मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया व सुबह से ही अपने विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए अदालत परिसर में लोगों की खासी भीड़ देखी गई। इस मौके पर माननीय जिला एवं सैशन जज नीलम अरोड़ा ने विभिन्न अदालतों में जाकर जहां चल रहे काम की निगरानी की, वहीं उन्होंने अनेक मामलों में खुद दोनों पक्षों से बात करके अनेक मामले भी सुलझाए। आईए, आप भी पहले मौके की वीडियो पर एक नजर डाल लें। इस मौके पर विभिन्न अदालतों के न्यायाधीशों की और से  अनेकों मामलों का निपटारा मौके पर ही करवाया गया, चैक बाउंस व बैंक की देनदारी के अनेकों मामले मौके पर ही सैटल हुए। खबर लिखे जाने तक अकेले माननीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज बिशन स्वरूप की अदालत में ये सैटल रिवॉर्ड राशि 3 करोड़ 40 लाख से ऊपर पहुंच चुकी थी। इस मौके पर माननीय जिला एवं सैशन जज नीलम अरोड़ा ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से खास बातचीत कर इस राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। MS. NEELAM ARORA (DISTT. & SESSION JUDGE)

जिले के कुल 684 बूथ में से 342 बूथ संवेदनशील, असलाधारक भी करवाएं अपना असला जमा : SSP अजय गांधी 

मोगा 11 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)  14 दिसंबर को होने जा रही जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के लिए जिला मोगा में 384 लोकेशन पर कुल 684 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 50% बूथ संवेदनशील हैं, इस बात का खुलासा जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अधिकारी अजय गांधी ने वीरवार को मीडिया कर्मियों से एक फ्लैग मार्च निकलने के दौरान किया। इसके अतिरिक्त एसएसपी ने असलाधारकों को भी खास हिदायत दी है। क्या कहना था एसएसपी अजय गांधी का ? आईए आप खुद ही सुन लें। IPS AJAY GANDHI, (SSP MOGA)

ह्यूमन एंपावरमेंट सोसाइटी का सामूहिक आनंद कारज समागम 14 को, विधायक अमनदीप को कार्ड किया भेंट

मोगा, 11 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) ह्यूमन इंपावरमेंट सोसाइटी, जो धार्मिक और सामाजिक कार्यो में अपना योगदान देती है, 14 दिसंबर, दिन रविवार को 5 जरूरतमंद लड़कियों के आनंद कारज करवाने जा रही है। इसी को लेकर वीरवार को संस्था के सदस्यों द्वारा विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को निमंत्रण पत्र दिया गया। इस मौके पर विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने सोसाइटी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि कन्यादान एक महान दान है और वह व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है, जो कन्यादान करता है। संस्था द्वारा जो सम्मान मुझे दिया जा रहा है, उसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि हम सभी को भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए। संस्था के प्रधान संजीव नरूला, खजांची संजीव अरोड़ा, सीनियर वाइस प्रधान वेनिका गोयल, पंजाब प्रधान महिला विंग भावना बांसल, जिला प्रधान महिला विंग जसवीर कौर जस्सी और जिला प्रधान सतपाल सिंह कंदा की ओर से ये निमंत्रण पत्र विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को भेंट किया गया। 
error: Content is protected !!