ऑपरेशन प्रहार 3 के सफल आगाज के बाद IG फरीदकोट रेंज IPS नीलांबरी जगदले ने किए अहम खुलासे
मोगा 4 जुलाई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य) गैंगस्टरों व संगठित अपराधियों की पहचान करके उनके नेटवर्क को तोड़ने, नशा तस्करी रोकने, गैर कानूनी हथियारों की तस्करी रोकने, भगोड़े दोषियों व अलग अलग मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से फरीदकोट रेंज, जिसमें कि जिला मोगा, श्री मुक्तसर साहिब व फरीदकोट जिले आते हैं, में 1295 पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों के सहयोग से ‘ऑपरेशन प्रहार 3’ का आगाज किया गया। फरीदकोट रेंज की आईजी आईपीएस नीलांबरी जगदले की अगुवाई में चलाए गए इस ऑपरेशन प्रहार में तीनों जिलों में कुल 436 स्थान पर रेड कर वहां से बड़ी संख्या में हीरोइन, नशीले कैप्सूल, पोप्पी हस्क, ड्रग मनी सहित अन्य पाबंदी शुदा सामान बरामद किया गया है। जिस संबंधी आईजी फरीदकोट रेंज आईपीएस नीलांबरी जगदले ने मोगा में मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की।

