

मोगा, 17 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का उद्देश्य भारत में वक्फ कानून का विकास, वक्फ संपत्तियों को विनियमित और संरक्षित करना है। महत्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक तथा आार्थिक महत्व के लिए यह बिल लाया गया है। इस बिल से 1954 के वक्फ अधिनियम से शुरू होकर वक्फ संपत्तियों को नियंत्रित करने वाले कानूनी ढांचे में उभरती चुनौतियों का समाधान करने के सुनिश्चित प्रबंध किए गए हैं। भारत में वक्फ संपत्तियों का जो आनलाइन डाटा है, उसके अनुसार 30 राज्य केन्द्र शासित प्रदेशों और 32 बोर्डों की रिपोर्ट दर्ज है। जिसमें 8.72 लाख संपत्तियां, वक्फ बोर्ड के पास हैं। जो 38 लाख एकड़ से अधिक भूभाग को कवर करती है। 1913 से 2024 तक भारत में वक्फ कानून से किसी भी गरीब व जरूरतमंद मुस्लमान को इससे कोई लाभ नहीं हुआ है। जबकि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का लाभ बड़े बड़े मुस्लिम नेता व वक्फ के प्रबंधक, इन संपत्तियों पर कब्जा करके, करोड़ों रुपए से अपने घर भर रहे हैं। अब जो लोकसभा व राज्य सभा से वक्फ विधेयक 2025 पास करके राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दी गई है, उस पर अब विरोधी पार्टियां खासकर, कांग्रेस इस बिल के बारे में मुस्लमानों को गुमराह कर रही है। जिन्होंने देश की आजादी के बाद आज तक गरीब व पिछड़े मुस्लमानों का कुछ भी भला नहीं किया, तथा इस पर बबाल करने वाली विरोधी राजनीतिक पार्टियों ने भी कभी भी मुस्लमानों को आगे नहीं आने दिया। उक्त जानकारी आज मोगा के चौखा इंपायर में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराष्ट्र स्टेट हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जमाल सिद्दिकी ने वीरवार को भाजपा द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2025 संबंधी वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत आम लोगों को जागरूक करने के लिए, आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में पंजाब के अलग अलग जिलों से पहुंचे मुस्लिम नेताओं व भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने बहुत ही शार्ट नोटिस पर आयोजित इस बैठक का आयोजन करके, आए मुख्यतिथियों को बुके देकर, उनका स्वागत करते हुए कहा कि नए वक्फ कानून के बारे में मुख्यतिथि हमें जानकारी देकर जागरूक करेंगे। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड जनजागरण अभियान के प्रभारी डॉ. असलम, पंजाब संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु, भाजपा पंजाब महासचिव दयाल सोढ़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग, सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़, मोहाली से जगदीप ओंझला, श्री मुक्तसर साहिब से अमनदीप संधू, नवाशहर से एडवोकेट अमन राणा, पटियाला रूरल से हरदीप सिंह, संगरूर 1 से सुरिंदर शर्मा, संगरूर 2 से जगदीश सिंह अटवाल, तनतारन से शिव कुमार सोनी, एडवोकेट सतनाम सिंह भुल्लर, रजनी कंडा, गुरचरण सिंह, सुरिंदर सिंह, लियाकत अली, मोहम्मद नजाम, मोहम्मद चौहान, अलादीन, अमृतसर से सुशील देवगण, फरीदकोट से अभि मित्तल, जालंधर से कृष्ण कुमार शर्मा, जालंधर रूरल से अमित विज, जालंधर अर्बन से अशोक सरीन हिक्की, बलविंदर पाल सिंह, प्रवेज खान, विजय कुमार कालिया, मोहबहसन, सदीक नसीरसलमानी, स्वर्ण सिंह के अलावा मोगा से महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिल्पा बांसल, अनीता अरोड़ा, गुलशन बाला, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, भूपिंदर हैप्पी, अमनदीप ग्रोवर, जतिंदर चड्ढा, हेमंत सूद, मोहम्मद नैन, जगदीप सिंह, गुरचरण सिंह, सुरिंदर सिंह, संदीप कुमार, अलाउदीन के अलावा काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जमाल सिद्दिकी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का विरोध असाम तथा बंगाल में विरोधी पार्टियां करवाकर सरकारी संपत्तियों का नुकसान करके लोगों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों द्वारा, जो झूठ पूरे देश में बेचा जा रहा है, उसको रोकने के लिए भाजपा ने पूरे देश में जिला स्तर पर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत बैठकों का सिलसिला शुरू किया है, तथा इस बैठक में जिला अधिकारी आगे विधानसभा तथा तहसील स्तर पर जाकर लोगों को विधेयक के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि इस वक्फ संशोधन विधेयक से गरीबों को हक मिलेगा तथा वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का लाभ गरीब मुस्लमानों के बच्चों को दिया जाएगा तथा उनकी शिक्षा के लिए उनको वजीफे भी दिए जाएंगे, ताकि गरीबों के बच्चे भी पढ़ सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लमानों को आज तक कब्रिस्तानों में ही उलझाया हुआ था। जबकि मुस्लमानों के पास अपनी कब्रिस्तानों के लिए जगह तक भी नहीं है, तथा न ही किसी मुस्लमान गरीब को पैंशन दी गई है, तथा न ही उनको मकान बनाकर दिए गए हैं, और न ही उनको कोई लाभ पहुंचाया गया है। नया वक्फ कानून गरीब मुस्लमानों को जहां आर्थिक लाभ देगा। वहीं वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से इनका उद्धार भी किया जा सकेगा। वक्फ बोर्ड की संपत्तियां जो बड़े बड़े मुस्लिम नेताओं द्वारा कब्जा की गई है उनको छह महीनों के अंदर खाली करवाकर वक्फ बोर्ड के अंतर्गत लाया जाएगा तथा उनका पूरा डाटा पूरे देश में जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नरों द्वारा आनलाइन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि संसार में जितने भी मुस्लिम देश है किसी ने भी वक्फ बोर्ड नहीं बनाया, यदि कहीं वक्फ बोर्ड बना है, तो उसका प्रबंध सरकार करती है। उन्होंने कहा कि जो वक्फ बोर्ड की संपत्तियां बेची गई है तथा जिन पर कब्जा किया गया है उन संपत्तियों को खाली करवाकर नए वक्फ बोर्ड के अंतर्गत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत मुस्लिम महिलाओं को भागीदार बनाकर उनका भी भला हो सकेगा तथा मुस्लिम महिलाओं को भी इनके हक में शामिल किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू ने कहा कि पंजाब में 75 हजार वक्फ बोर्ड की प्रापर्टियां हैं, जिनमें से 12 हजार प्रापर्टियां बेच दी गई है, जिनमें 2 हजार प्रापर्टियां आम आदमी पार्टी की सरकार में बिकी हैं तथा पांच हजार प्रापर्टियों पर कब्जे किए गए हैं। जिनको जल्दी छुड़वाकर नए वक्फ कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी नए वक्फ कानून के विरोध में विरोध कर रहे हैं, उन्हीं लोगों के पास ही वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के कब्जे हैं, तथा वह कब्जे, उनसे छूट न जाए, उसके लिए ही वो लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, अब पीछे हटने वाली नहीं है तथा जल्दी ही पूरे देश में नए वक्फ कानून के तहत जिला स्तर पर प्रापर्टियों के आकड़ों को लेकर, उनके कब्जे छुड़वाकर तथा जो बेची गई प्रापर्टी है उनको भी वापस लेकर उनके डाटा को आनलाइन जारी किया जाएगा। अंत में भाजपा के सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़ ने नए वक्फ कानून की प्रशंसा करते हुए आए हुए सभी मेहमानों व ने ताओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने आज इस संबंध में हमें जानकारी देकर गुमराह कर रही पार्टियों के विरोध में खड़े होने का अवसर दिया है।

