

मोगा, 15 मई (मुनीश जिन्दल)
श्री पुरुषोत्तम महावीर दल एवं संकीर्तन मंडल मोगा की एक अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में चेयरमैन अरविंदर गर्ग, अध्यक्ष रविंदर गर्ग, उपाध्यक्ष महेश गर्ग ने बैठक दौरान नए शामिल हुए सदस्य डा. अशोक कुमार नागपाल और यश गुप्ता को मंडल में शामिल करते हुए उनकी सेवा की जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर नवनियुक्त सदस्य डा. अशोक कुमार नागपाल, यश गुप्ता ने कहा कि वह धार्मिक आयोजनों में मंडल के साथ बढ़ चढक़र भाग लेंगे तथा मंडल द्वारा जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वे उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन अरविंदर गर्ग, अध्यक्ष रविंदर गर्ग, उपाध्यक्ष महेश गर्ग के इलावा राजेन्द्र सिंगला, नितिन शर्मा, हर्ष बांसल, राजेश कुमार राजू, विपिन सेठी, महंत मंगत राम शर्मा, राज वर्मा, राज अरोड़ा, रामपाल मेहंदीरत्ता, लच्छू, कपिल खन्ना, डा. प्रदीप, मनोज अरोड़ा, किशन लाल, बलराज शर्मा मौजूद थे।