
मोगा, 31 मई, (मुनीश जिन्दल)
शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा, बस्ती साधा वाली में आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल की ओर से धार्मिक समागम करवाया गया। इस समागम में पहुंचे सर्राफा बाजार के प्रमुख बलवीर सिंह रामूवालिया का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस मौके पर आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल के मुख्य सेवादर अमरजीत सिंह गिल ने कहा कि बलवीर सिंह रामूवालिया पिछले नौ वर्षों से गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग की सेवा कर रहे हैं।

इनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए रंगरेटा सरदार वैल्फेयर सोसायटी मोगा के चेयरमैन जिंदरपाल सिंह सिद्धू द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर अमरजीत गिल, मुख्य सेवादार वाल्मिक खालसा दल, हजूरी रागी भाई जतिंदर सिंह जी पटना वाले, तबला वादक ओशनप्रीत सिंह, लखवीर सिंह अध्यक्ष, जगदेव सिंह सचिव, जसवीर सिंह कोषाध्यक्ष, मनदीप सिंह धुन्ना मीडिया प्रभारी, अशोक धुन्ना, हरमेश सिंह ठेकेदार, तिरलोक सिंह उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह स्टोर कीपर, बीबी गुरदेव कौर, बीबी हरबंस कौर, बीबी महिंदर कौर सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।