
मोगा 11 जुलाई, (मुनीश जिन्दल)
शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को स्थानीय मेडिसिटी हस्पताल जाकर घायल डॉक्टर अनिल जीत कंबोज का हाल-चाल जाना। सुखबीर बादल शुक्रवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक बैठक करने व पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से मोगा पहुंचे थे।

इस मौके पर उन्होंने मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर अजमेर कालड़ा से घायल डॉक्टर अनिल जीत कंबोज के मौजूदा हालात संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल की। इस मौके पर सुखबीर बादल ने डॉक्टर अनिलजीत कंबोज की देख रेख के लिए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से भी डॉक्टर अनिल जीत की सेहत की जानकारी ली। इस मौके पर सुखबीर बादल ने पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में उनका दुःख भी साझा किया। इस मौके पर उनके साथ संजीत सिंह सनी गिल, तीरथ सिंह मालाह, पार्षद मनजीत सिंह धम्मू सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।