logo

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने रोहित को नियुक्त किया संस्था का पंजाब प्रधान : नवीन सिंगला !!

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने रोहित को नियुक्त किया संस्था का पंजाब प्रधान : नवीन सिंगला !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल)

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया की ओर से रोहित कुमार को संस्था का पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए क्राइम विजिलेंस इंडिया के राष्ट्रिय चेयरमैन सुमित पुजाना ने कहा कि रोहित कुमार का हमारे संगठन के साथ जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। उनकी कर्मठता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें विश्वास है कि वे संस्था के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने में अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के राष्ट्रिय डायरेक्टर नवीन सिंगला ने कहा, रोहित कुमार पहले से ही समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके नेक कार्यों को देखते हुए आज उन्हें स्टेट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा समय समय पर आंखों का जांच शिविर, रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, बच्चों की शिक्षा और नशा मुक्ति अभियान जैसे सेवा कार्य किए जाते हैं, और आगे भी यह सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित कुमार ने इस सम्मान के लिए संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे तन, मन और धन से एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर समाज सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने विशवास दिलाया कि वे अधिक से अधिक लोगों को खासकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे, ताकि एक भ्रष्टाचार मुक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

इस अवसर पर  संस्था के राष्ट्रिय चेयरमैन, क्राइम विजिलेंस इंडिया, सुमित पुजाना, राष्ट्रिय डायरेक्टर नवीन सिंगला, प्रीतम कांडा, यूथ विंग के प्रधान जशन कुमार, रोहित कुमार आदि हाजिर थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!