
मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल)
ग्राहक को सामान बेचकर बिल ना देने वाले दुकानदारों के खिलाफ GST विभाग एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। जिसके चलते विभाग द्वारा ऐसे अनेक दुकानदार चयनित भी किए गए हैं, जो कि अपने ग्राहकों को सामान तो बेचते हैं, लेकिन उन्हें उनके सामान का बिल नहीं देते। इसी बात की गंभीरता को देखते हुए असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स (ACST) पूनम गर्ग ने अपने विभागीय अधिकारियों सहित अन्य स्टाफ के साथ अपने कार्यालय में एक अहम बैठक की। इस बैठक में स्टेट टैक्स अधिकारी (STO) महेश गर्ग, स्टेट टैक्स अधिकारी चमन लाल सिंगला, इंस्पेक्टर कुलविंदर पाल शर्मा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

इस बैठक में ACST मैडम पूनम गर्ग ने अपने स्टाफ को उन दुकानदारों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी जो ग्राहकों को सामान तो बेचते हैं, लेकिन उन्हें उसका बिल नहीं देते। इसके इलावा मैडम पूनम गर्ग ने बताया कि किस प्रकार ग्राहक अपने खरीदे हुए सामान का बिल लेकर, किसी भी समय राज्य सरकार से इनाम का हकदार भी हो सकता है। इस संबंधी मैडम पूनम गर्ग ने ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम से विस्तृत जानकारी साझा की।

