logo

Breaking : हाहाकार, 300 घरों में घुसा पानी ! गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम !!

Breaking : हाहाकार, 300 घरों में घुसा पानी ! गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम !!

मोगा 23 जुलाई, (मुनीश जिन्दल/ राजू पासी)

पंजाब में मुसलाधार बारिश चल रही है।  लेकिन ड्रेन विभाग की लापरवाही ने इस मूसलाधार बारिश से होने वाली परेशानियों को और बढ़ा दिया है। मंगलवार व बुधवार को हुई बरसात ने ड्रेन विभाग के प्रबंधों की पोल खोल कर रख दी है। बहोना रोड़ से गुजरने वाली ड्रेन की सफाई न होने के चलते, ड्रेन ब्लॉक हो गई, जिससे शहर के अनेक नगर, चन्दर नगर, हरगोबिंद नगर, कोठी पट्टी मोहब्बत का इलाका सहित अन्य अनेक इलाके पानी में डूब गए हैं। पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया है व इलाकावासियों के मुताबिक़ अनेक घरों का तो ख़ासा नुक्सान हुआ है। जिसके चलते इलाका वासियों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

मीडिया के रूबरू अनेक इलाका वासियों ने सत्ताधारी सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर किया।

नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

MAYOR BALJEET CHANNI

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!