logo

‘तीयां धीयां नाल’..समागम में महिलाओं व मुटियारों ने मचाई धमाल : नीरू शर्मा/ पूजा मेहंदीरत्ता !!

‘तीयां धीयां नाल’..समागम में महिलाओं व मुटियारों ने मचाई धमाल : नीरू शर्मा/ पूजा मेहंदीरत्ता !!

मोगा, 29 जुलाई (मुनीश जिन्दल)

शहर के आरा रोड स्थित रुपाली हाउस में पूजा मेहंदीरत्ता व नीरू शर्मा की अगुवाई में ‘तीयां धीयां नाल’ समागम का आयोजन किया गया।

इसमें 25 के करीब महिलाओं व बच्चियों ने भाग लिया। प्रोग्राम का नेतृत्व पूजा मेहंदीरत्ता व नीरू शर्मा ने करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज की पीढ़ी अपने पंजाबी विरसे से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म, कोई भी जाति तभी तक सिरमौर रहती है, जब तक उसकी संस्कृति व सभ्यता जिन्दा रहती है, पंजाबी सभ्याचार ही उसकी सही पहचान है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पंजाबी त्यौहार है जो सावन के महीने में मनाया जाता है, विशेष रूप से विवाहित महिलाओं और अविवाहित लड़कियों द्वारा। इस दिन, महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनती हैं, झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं, मेहंदी लगाती हैं और गिद्दा करती हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में अलोप हो रहे विरसे को बचाना समय की जरूरत है। एक समय था जब महिलाएं श्रावण महीने में पार्कों में एकत्रित होकर यह त्यौहार मनाती थी। लेकिन बदलते समय ने आज की युवा पीढ़ी को अपने त्योहारों से भी दूर कर दिया है। हमें युवा पीढ़ी को तीज महोत्सव मनाने प्रति अवगत करवाना चाहिए। जिसके चलते ही आज यह त्यौहार मनाया गया है।

इस समागम के दौरान महिलाओं ने रंग बिरंगे पंजाबी पहनावे में सजकर पंजाब के अमीर सभ्याचार विरसे को दशार्ती बोलियां व गिद्दा डाल मनोरंजन किया। वही पंजाब में आलोप हो रहे इस अमीर विरसे कि आज की युवा पीढ़ी को जानकारी भी दी गई। इस तीज महोत्सव में गिद्धा, लोक गीत, बोलियां आदि मुकाबले आकर्षण का केन्द्र रहे। इस आयोजन को लेकर लड़कियों में भारी उत्साह दिखा। महिलाओं ने इस दौरान गिद्दा, बोलियां, टप्पे आदि डालकर समागम को चार चांद लगाए। इसके इलावा विभिन्न महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पंजाबी गीतों की भी अभी ने खूब सराहना की। इस मौके पर बोलियां डालकर गिद्धा डाला गया और पंजाबी गीतों पर अलग अलग डांस पेश किए गए। छोटी बच्चियों ने अपने शानदार डांस की प्रस्तुति देकर समागम को और भी रोमांचक बना दिया। 

इस मौके पर पूजा मेहंदीरत्ता, नीरू शर्मा, सिमरन मिड्डा, शिंपी बराड़, सपना मिगलानी, राधिका नारंग, भारती राणा, रूबी, ममता राज अरोड़ा, शिवानी मित्तल, गुरशरण कौर, पूजा सैन, शिखा, अनीता कपूर, प्रिया अरोड़ा, रमन अरोड़ा, स्नेहा कपूर, नाज बराड़, राधा खन्ना, जागृति खन्ना, टिशा, ममता कटारिया, शिवानी नरूला, सारिका बांसल आदि सदस्य उपस्थित थी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!