
मोगा 16 अक्टूबर, (मुनीश जिन्दल)
आए दिन आप और हम विभिन्न प्रदर्शन देखते व सुनते रहते हैं, लेकिन वीरवार को पंजाब की सबसे अमीर नगर निगमों में से एक, मोगा नगर निगम के अधिकारियों को कुम्भकर्णीय नींद से जगाने के लिए एक NGO के पदाधिकारीयों द्वारा नगर निगम के मुख्य गेट पर तसला बजाकर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही संस्था के प्रधान ने नगर निगम अधिकारियों को शहर में सुधार करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया कि अगर शहर की स्तिथि न सुधरी तो जहां शहर में घूम रही बे सहारा गायों को मेयर की कुर्सी पर बैठाया जाएगा वहीं वे खुद भी मरणव्रत पर बैठेंगे। आईए पहले आप जरा इस प्रदर्शन की वीडियो पर एक नजर डाल लें।

आपको बतादें कि ये प्रदर्शन धर्म रक्षा सेवा मंच एनजीओ के बैनर तले किया गया था। व इस प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभाने में संस्था के प्रधान सोनू अरोड़ा के इलावा नानक चोपड़ा, तरसेम जंड, आशू कुमार, प्रकाश कुमार, प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर सोनू अरोड़ा मीडिया के रूबरू भी हुए।

