logo

जानें कौन हैं IAS जसपिंदर, मोगा के नए ADC (जनरल) कम नगर निगम कमिश्नर

जानें कौन हैं IAS जसपिंदर, मोगा के नए ADC (जनरल) कम नगर निगम कमिश्नर

मोगा 19 नवंबर, (मुनीश जिन्दल)

PCS चारुमिता के मोगा से जाने के बाद से जिले में एडीसी जनरल व नगर निगम कमिश्नर के पद्द खाली थे। लेकिन 18 नवंबर को पंजाब सरकार के प्रमुख सकत्तर K A P सिन्हा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र, जिसमें कि राज्य के दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, उसमें आईएएस जसपिंदर सिंह का तबादला बतौर एडीसी जनरल कम नगर निगम कमिश्नर मोगा किया गया था। जिसके चलते बुधवार को आईएएस जसपिंदर सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पूर्व जसपिंदर सिंह दीनानगर में बतौर SDM तैनात थे। आपको बतादें कि कि जिस वक्त आईएएस जसपिंदर सिंह दीनानगर में तैनात थे, उसी वक्त भारत का पकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंधूर हुआ था व जिला गुरदासपुर के 350 गांव व अकेले दीनानगर सब डिवीजन के 104 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। उस वक्त आईएएस जसपिंदर सिंह का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर काम करना ख़ासा चर्चा में रहा था। 

2022 बैच के आईएएस अधिकारी जसपिंदर सिंह का मोगा ADC कार्यालय पहुंचने पर SDM मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला की अगुवाई में गरम जोशी से स्वागत किया गया। एक किसान के बेटे आईएएस जसपिंदर सिंह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। आईएएस जसपिंदर सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 33वां रैंक हासिल किया था। एक किसान के बेटे का ये रैंक हासिल करना भी उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था, जिसके चलते उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी आईएएस जसपिंदर सिंह की सराहना करते हुए उन्हें निजी तौर पर बधाई दी थी।

आईएएस जसपिंदर सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा अकाल अकादमी मुक्तसर साहिब से पूरी की थी, जब्कि उसके बाद उन्होंने अपनी वकालत की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी से हासिल की थी। जसपिंदर, अकाल अकादमी से मिली शिक्षा को व किसी भी काम के प्रति अपनी लगन को अपने सपनों को साकार करने में मददगार मानते हैं। आईएएस जसपिंदर सिंह के दृढ़ संकल्प और लगन ने उन्हें रंग दिखाया और वे अनेक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। जसपिंदर सिंह से जुडी एक दिलचस्प बात ये भी है कि उन्होंने कानून को अपना वैकल्पिक विषय चुना, जिससे कि उन्हें अपनी UPSC की तैयारी में मदद मिली। जसपिंदर की उपलब्धि न केवल उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है बल्कि उनके परिवार और संस्थान से मिले सहयोग का भी प्रतीक है। उनकी कहानी अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है व दर्शाती है कि कोई भी मनुष्य लगन और सही सोच से कार्य करता है, तो वो अपना कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकता है

आपको बता दें कि जसपिंदर सिंह की पत्नी पेशे से एक प्रतिष्ठित ENT डॉक्टर हैं, जो कि पिछले एक वर्ष से पठानकोट में अपनी सेवाएं निभा रही हैं। आईएएस जसपिंदर विभिन्न  सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बहुत सक्रीय हैं, सोशल मीडिया पर आपको उनसे जुड़े अनेक मजेदार किस्से मिल जाएंगे। 

जब आईएएस जसपिंदर सिंह ने ADC कार्यालय में चार्ज संभाला, इस मौके पर PCS गगनदीप सिंह (CM फील्ड अधिकारी), जॉइंट कमीश्नर रमन कौशल, सुपरिंटैंडैंट जोगिन्दर कुमार, रीडर मंगलजीत, अकाउंटेंट परमजीत सिंह मालवा, इंस्पैक्टर कम PA कमीश्नर अमितपाल सिंह व SDO सिविल सागर गर्ग सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!