












मोगा, 14 जनवरी (अशोक मौर्या) ः
मोगा के फिरोजपुर जी.टी.रोड स्थित ग्रीन सिटी कालोनी में लोहड़ी का पर्व बड़े ही श्रद्धापूर्वक व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी डा. जी.डी.गुप्ता ने बताया कि पूरी ग्रीन सिटी के निवासियों की एक ही जगह लोहड़ी का आयोजन किया। जिसमें सभी परिवारों ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, मूंगफली, गजक, रेवड़ी डालकर सभी के भले की कामना करते हुए लोहड़ी की परिक्रमा की और सभी को आपस में लोहड़ी पर्व की बधाई दी। सभी ने मिल जुलकर एक दूसरे को मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, गजक के साथ-साथ फल, फ्रूट खिलाए व डी.जे. की थाप पर लोहड़ी पर्व का आनंद माना।

