


मोगा 28 जनवरी (मुनीश जिन्दल)
कुम्भ मेला में जाने वाले भगतों के उत्साह को देखते हुए, रेलवे द्वारा अनेक स्थानों से सीधी ट्रेनें शुरू की गई हैं। रेलवे के फिरोजपुर मण्डल के DRM संजय साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे द्वारा कुम्भ मेला को देखते हुए, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा –फाफामऊ, अमृतसर – फाफामऊ तथा फिरोजपुर कैंट – फाफामऊ के बीच आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया गया है। DRM साहू ने कहा कि रेलवे द्वारा ये ट्रेन, रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने हेतु चलाई गई है। जिसके तहत श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – फाफामऊ, अमृतसर – फाफामऊ तथा फिरोजपुर कैंट – फाफामऊ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा।

DRM साहू ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – फाफामऊ – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की गाडी संख्या 04613/ 04614 है। जिसके तहत आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04613, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से फाफामऊ के लिए दिनांक 18.02.2025 तथा 23.02.2025 (02 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04613 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सुबह 03:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:25 बजे फाफामऊ पहुँचेगी। वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04614 फाफामऊ से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए दिनांक 19.02.2025 तथा 24.02.2025 (02 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04614 फाफामऊ से शाम 19:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 22:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन शहीद कप्तान तुषार महाजन, जम्मू तवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला छावनी, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ तथा रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।



इसी प्रकार अमृतसर – फाफामऊ – अमृतसर, आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की गाडी संख्या 04662/ 04661 है। जिसके तहत आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04662 अमृतसर से फाफामऊ के लिए दिनांक 20.02.2025 (01 ट्रिप) को अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 19:00 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04661 दिनांक 22.02.2025 (01 ट्रिप) को फाफामऊ से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुजफरनगर, मेरठ सिटी, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।


इसी प्रकार DRM साहू ने बताया कि फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ-फिरोजपुर कैंट आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की गाडी संख्या 04612/ 04611 है।आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04612 फिरोजपुर कैंट से फाफामऊ के लिए दिनांक 08.02.2025 तथा 22.02.2025 (02 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04612 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 13:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04611 फाफामऊ से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 09.02.2025 तथा 23.02.2025 (02 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04611 फाफामऊ से शाम 19:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16:45 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन फरीदकोट, कोटकापुरा, बठिंडा, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।



