logo

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ, अपने निर्धारित समय पर शुरू। कल होगी पूर्णा आहुति !!

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ, अपने निर्धारित समय पर शुरू। कल होगी पूर्णा आहुति !!

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ में आहुतियां डालते नवीन सिंगला व राइस ब्रांड एसोसिएशन की टीम। (छाया: डैस्क)

मोगा 1 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ शनिवार सुबह अपने निर्धारित समय प्रातः 9 बजे प्रारंभ हो गया। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित राइस ब्रांड एसोसिएशन 128 के प्रधान नवीन सिंगला ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मां बगलामुखी के अखंड महायज्ञ को प्रारंभ किया। इस मौके पर आचार्य नन्दलाल शर्मा ने बताया कि ये अखंड महायज्ञ, 24 घंटे चलेगा। इस पवित्र महायज्ञ की पूर्णा आहुति, बसंत पंचमी वाले दिन, रविवार को सुबह 9:00 बजे डाली जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र हवन यज्ञ में कोई भी श्रद्धालु आकर, आहुतियां डालकर मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर राजीव बंसल, सुशील मिढ़ा, सौरभ गोयल, यश मित्तल, महेश बंसल, अनिल कुमार, श्याम मांगा, मुल्क राज, इंद्रजीत रही, विजय बॉम्बे, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!