

मोगा 7 फरवरी (मुनीश जिन्दल)
कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार की तर्ज पर, इस वीरवार भी विशेष हवन यज्ञ किया गया। मंदिर के संस्थापक आचार्य नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में किए गए इस हवन यज्ञ मौके पर नवीन शर्मा ने अपने परिवार उपस्थित होकर मां के चरणों में अपनी हाजरी लगवाई। उन्होंने मां बगलामुखी का पूजन व हवन यज्ञ कर आशीर्वाद लिया। आचार्य नंदलाल शर्मा ने बताया कि हर वीरवार मां बगलामुखी यज्ञशाला में निशुल्क हवन यज्ञ किया जाता है। यह यज्ञ प्रातः 12:00 बजे शुरू होकर, रात्रि 8:00 बजे लगातार जारी रहता है। कोई भी श्रद्धालु आकर, इस पवित्र यज्ञ में आहुति डालकर, मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। मां बगलामुखी यज्ञशाला कमेटी की ओर से लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की जाती है। आचार्य शर्मा ने कहा कि मां बगलामुखी इस कलयुग की एक महान शक्तिशाली देवी है। मां बगलामुखी को पीले वस्त्र, पीला प्रसाद समर्पित किया जाता है। श्रद्धालु अपने घर से नारियल का प्रसाद लेकर आते हैं और मां बगलामुखी को प्रसाद रूप में चढ़ाते हैं। इस मौके पर मनोज जैसवाल, महेश बंसल, श्याम मंगा, अमन मदान, राजेश जिंदल, मुल्क राज, अनिल कुमार, दीपक पुरी, गुरुदेव भाम,संजय गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

