logo

45 लाख रु की लागत से बनेगा, जिले का इकलौता सैल्फी पॉइंट ! जानें क्या रहेगा खास !!

45 लाख रु की लागत से बनेगा, जिले का इकलौता सैल्फी पॉइंट ! जानें क्या रहेगा खास !!

मोगा 9 मार्च (मुनीश जिन्दल)

दोस्तों जब भी हमारी टीम कश्मीरी पार्क या वेदान्त पार्क के भ्रमण पर निकलती है, तो लोगों में इस बात की बहुत चर्चा होती है कि आखिरकार वेदान्त पार्क के बाहर क्या बन रहा है ? साथियों जितने मूंह, उतनी बातें। चलिए आज हम आपको इस बात से भी अवगत करवा देते हैं, कि आखिरकार वेदान्त पार्क के बाहर क्या बन रहा है ?

दोस्तों यहां बन रहा है, जिले का इकलौते सैल्फी प्वाइंट। जो की 40 से 45 लाख रु की लागत से तैयार होगा। जिले के इस इकलौते सेल्फी पॉइंट में क्या क्या ख़ास रहेगा, आइए अब हम आपके, इस सवाल से भी पर्दा उठा देते हैं। इस स्थल (सैल्फी प्वाइंट) का फर्श ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया जायेगा। इसके इलावा, आपने ऊपर तस्वीर में, जो तीन बूथ, गुंबद की तरह देखे हैं। ये तीन बूथ खाने पीने की चीजों से संबंधित रहेंगे। जिन्हें कि एक खुली बोली के माध्यम से किराए पर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस सेल्फी प्वाइंट के पास एक एलइडी विज्ञापन बोर्ड लगेगा। जिसका कि निरन्तर किराया, नगर निगम की आय की स्रोत का एक साधन बनेगा। इसके अलावा जो बड़ा गुंबद ऊपर तस्वीर में आपने देखा है, यह जगह आम लोगों के बैठने के लिए बनाई गई है। इसके अलावा इस जगह की खूबसूरत लाइटनिंग, इस स्थल के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगी। व एकत्रित जानकारी के मुताबिक, जिले का यह इकलौता सैल्फी पॉइन्ट मार्च माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद जल्द ही इसे जनता के सुपुर्द कर दिया जायेगा। आपके यहां बता दें कि नगर निगम द्वारा इसका ठेका मोगा की ही अनेजा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!