
मोगा 16 मार्च (मुनीश जिन्दल)
समाज की अग्रिम समाजसेवी संस्था ‘भारत विकास परिषद’ की वर्ष 2025 – 2026 के लिए नई टीम का चयन रविवार को बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। संस्था द्वारा इन चुनावों के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी मोहिंदर जिन्दल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से सुधीर कोहली को प्रधान, महेश गुप्ता को सचिव व मनमोहन कृष्ण अरोड़ा को खजांची चुना गया है।

मोहिंदर जिंदल ने बताया कि स्थानीय शहीदी पार्क में हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान, सुधीर कोहली के नाम का प्रस्ताव निशि राकेश विज ने रखा, जिसका के.आर व सुभाष ग्रोवर ने समर्थन किया। सचिव के पद्द के लिए महेश गुप्ता के नाम का प्रस्ताव सुमन विज ने रखा, जिसका राजेंद्र सचदेवा व मालती मोंगा ने समर्थन किया। इसी प्रकार खजांची के पद के लिए मनमोहन कृष्ण अरोड़ा के नाम का प्रस्ताव सुरेंद्र अग्रवाल ने रखा, जिसका अंजुम पूरी व नरेश धीर ने समर्थन किया।


‘भाविप’ की चयनित नई टीम के साथ चित्र खचवाते संस्था के सदस्य।
मोहिंदर जिंदल ने आगे बताया कि इन प्रमुख पदों के लिए कोई और दावेदार न होने के चलते सुधीर कोहली प्रधान, महेश गुप्ता सचिव व मनमोहन कृष्ण अरोड़ा खजांची चुन लिए गए। उन्होंने बताया कि नई टीम 1 अप्रैल को, होने वाले संस्था के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम के दौरान संस्था की पुरानी टीम से अपना चार्ज संभालेगी। यहां जिक्रयोग्य है कि संस्था की और से इन चुनावों के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी मोहिंदर जिन्दल द्वारा अपनी ये जिम्मेवारी बखूबी निभाई गई।
इस मौके पर डा. राजेश पुरी, प्रधान आशिमा सचदेवा, सचिव कृष्णा कोहली, राजेश गुप्ता, मनोज मोंगा, सरोज ग्रोवर, पूनम गोयल, नीरू अग्रवाल, सतीश गुप्ता, नरेश,धीर, सुमणकांत विज, सुभाष ग्रोवर, सुरिंदर अग्रवाल, निशि राकेश विज, यशपाल ग्रोवर, राकेश सचदेवा व मनोज मोंगा सहित बड़ी संख्या में और भी सदस्य मौजूद थे।