logo

डी.एन मॉडल स्कूल ! आपसी गुटबंदी तेज ! नई दावेदारियां होने लगी पेश !!

डी.एन मॉडल स्कूल ! आपसी गुटबंदी तेज ! नई दावेदारियां होने लगी पेश !!

मोगा 21 मार्च (मुनीश जिन्दल)

3 मार्च 2025, जब से आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजि:) के प्रधान सुदर्शन शर्मा ग्रुप वाली मैनेजमेंट, डी.एन मॉडल स्कूल की सत्ता पर काबिज हुई है, तब से अन्य विरोधी ग्रुपों में हलचल तेज हो गई है। दिखने में ये मामला मात्र, DN मॉडल सीनियर मॉडल स्कूल से संबंधित लगता है, लेकिन इस बैनर के नीचे शहर की कुल 8 शिक्षण संस्थाएं, जिनमें आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डी.एम कॉलेज मोगा, डी.एम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन मोगा, डी.एन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगा, डी.एम कॉलजियेट स्कूल मोगा, MDAS सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगा, MDAS मॉडल स्कूल मोगा, आते हैं। लेकिन आपने जब भी चर्चा सुनी होगी, तब इन संस्थाओं में से डी.एन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ही चर्चा में रहता है। क्यूंकि इन उपरोक्त संस्थाओं में से एकमात्र डी.एन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ही ‘सोने का अण्डा देने वाली मुर्गी’ है। खैर इस बात से पर्दा, हम अपनी किसी अन्य खबर में उठाएंगे, फिलहाल आपको हम ये बता रहे थे कि जब से नई मैनेजमेंट काबिज हुई है, तब से अन्य विरोधी ग्रुपों में हलचल तेज हो हुई है। जिसके चलते अनेक व्यक्ति अब अपना अपना दावा पेश करने लगे हैं। ताजा मामले में शहर के नामचीन व्यक्ति अजय सूद (गोरा) ने एक पत्रकार वार्ता कर, अश्विनी कुमार शर्मा की प्रधानगी वाली आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजि:) के तीन पत्रों का हवाला देते हुए, खुद की एक बड़ी दावेदारी पेश की है। क्या कहना था अजय सूद (गोरा) का, पहले आप वह सुन लें। 

सुना आपने, गोरा सूद ने बिलकुल सही कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के इलावा विभिन्न माननीय अदालतों में दोनों ही संस्थाओं के अनेकों मामले लंबित पड़े हैं। इसके साथ ही गोरा सूद ने मीडिया के रूबरू कहा कि फिलहाल अभी तक किसी भी अदालत का फैंसला नहीं आया है। लेकिन जब हमारी ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम की ओर से फरीदकोट के तत्कालीन माननीय अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संगीतपाल सिंह की जजमेंट, उन्हें याद करवाई गई तो, तो वे बात घुमाते हुए, इन दोनों मैनेजमैंट के इलावा एक तीसरे धड़े के सक्रीय होने की बात पर आ गए।मीडिया के रूबरू गोरा सूद ने खुद को इन संस्थाओं का रक्षक बताते हुए शहर के मोहतवार लोगों को आगे आकर इन संस्थाओं को बचाने की अपील की। 

इस संबंधी जब “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम की ओर से डीएन मॉडल स्कूल की मौजूदा मैनेजमेंट के सदस्य नरिन्दर सूद से बात की गई, तो उन्होंने आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब रजि: के दूसरे ग्रुप के प्रधान अश्विनी शर्मा संबंधी चौंकाने वाले खुलासे किए। क्या बताया नरिंदर सूद ने, आईए आप वो भी सुन लें।

यहां जिक्रयोग्य है कि नरिन्दर सूद ने हमारी टीम को इस संबंधी जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध करवाए हैं। 

खैर दोस्तों, आरोप प्रतिआरोप तो आपने सुन ही लिए हैं। लेकिन इसी बीच हम अपने दर्शकों को फरीदकोट के तत्कालीन माननीय अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संगीतपाल सिंह की 9 मार्च 2011 में आई उस जजमेंट से अवगत करवाना चाहते हैं, जिसमें उन्होंने अपने आदेशों में बचाव पक्ष के सभी लोगों को, जिनमें आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब रजि:, जिसके कि प्रधान सुदर्शन शर्मा व डा. के.के. पसरिचा हैं, अश्वनी कुमार शर्मा, जो कि आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब रजि: के महासचिव हैं व अजय सूद पुत्र धर्मवीर सूद, वासी 5 न्यू टाउन मोगा को DM कालेज मेनेजिंग कमेटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं की मैनेजमैंट व प्रशासनिक मामलों में क्या हो रहा है, में हस्तक्षेप करने पर रोक लगाई है। आपकी अधिक जानकारी के लिए, फरीदकोट के तत्कालीन माननीय अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संगीतपाल सिंह की जजमेंट के मुख्य अंश आपके सामने हैं। 

दोस्तों, अदालती आदेश आपके सामने हैं। इनके विपरीत, फिर भी, विभिन्न दावेदारियां भी आपके सामने हैं। दोस्तों अभी तो यह शुरुआत है। अभी तो बहुत सारे रहस्यों से पर्दा उठना बाकी है। अभी के लिए बस इतना ही। जल्द मिलेंगे, नई जानकारी के साथ, नई खबर के साथ। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!