मुख्यमंत्री मान ने बताया महिलाओं को 1000 रु महीना मिलने का समय !!
मुख्यमंत्री ने डी.ए.सी. में तीसरी व चौथी मंजिल के विस्तार का किया शिलान्यास ! मोगा, 19 जनवरी (मुनीश जिन्दल) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को मोगा के जिला प्रशासकीय परिसर (डी.ए.सी.) के विस्तार का शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ खेती-बाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक दविंदर जीत सिंह लाडी, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक अमृत पाल सिंह सुखानंद, पार्टी के जिला प्रधान (शहरी) प्रेम चक्की वाले, इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन दीपक अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, एसएसपी अजय गांधी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व विभिन प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री मान, DAC के विस्तार संबंधी, जानकारी हासिल करते हुए। (छाया: डैस्क) इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल के निर्माण पर कितनी लागत आएगी ? इसमें क्या क्या खास रहेगा ? व कितने समय में इसका निर्माण कार्य पूरा होगा ? इन सभी तथ्यों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रकाश डाला: इसके अतिरिक्त यहां जिक्रयोग्य है कि फिलहाल डी.ए.सी. में चार ब्लॉक शामिल हैं, जिनमें ए, बी, सी डी ब्लॉक का निर्माण 2004 में किया गया था। विभिन्न कार्यालयों को दरपेश जगह की कमी को दूर करने के लिए और कुछ सरकारी कार्यालय, जो अन्य स्थानों से चलाए जा रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करने के लिए ये दो मंजिलें बनाई जा रही हैं। आपको बतादें कि दोनों मंजिलों पर कुल 48 कमरे बनाए जाएंगे और दोनों मंजिलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक का प्रबंध होगा। परिसर में 13 व्यक्तियों की क्षमता वाली नई लिफ्ट लगाई जाएगी और दोनों मंजिलें सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.वी. कैमरों से लैस होंगी। ये अत्याधुनिक इमारत फायर डिटेक्शन/ आपातकालीन निकासी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी लैस होगी। इस इमारत में 95 किलोवाट सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर, कटाक्ष करना नहीं भूले : राज्य में दुर्घटनाओं का दौर जारी है। लेकिन मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के हवाले से इस बात से पर्दा उठाया कि पंजाब में उनकी सरकार आने के बाद से पार्टी की नीतियों के चलते दुर्घटनाओं में होने वाली मौत के आंकड़ों में भारी कमी आयी है। इस मौके पर भगवंत सिंह मान ने जहां दिल्ली में चौथी बार, आम आदमी पार्टी की सरकार आने का दावा किया, वहीं उन्होंने पंजाब की महिलाओं से पार्टी द्वारा चुनावों के दौरान ₹ 1000 प्रति महीना मिलने का समय तो बताया ही, इसके इलावा आने वाले दिनों मोगा के लिए बड़े गफ्फों की बात भी कही : BHAGWANT SINGH MAAN, CHIEF MINISTER, PUNJAB Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
