

मोगा 27 जनवरी (मुनीश जिन्दल)
26 जनवरी को जहां समूचा भारत, भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए देश का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा था। वहीं एक युवक द्वारा अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की तोड़फोड़ की गई। जिसके रोष स्वरूप एससी भाईचारे से संबंधित अनेक जत्थेबंदियों ने सोमवार को जगह जगह अमृतसर की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। और सोमवार को अमृतसर को बंद करवाया। हम आपको क्रमवार बताते हैं कि कैसे बाबा साहेब की मूर्ति से बे-अदबी हुई और उसके बाद सोमवार शाम तक क्या क्या हुआ। पहले आप जरा बाबा साहेब की अमृतसर की हैरिटेज स्ट्रीट में स्तिथ उस प्रतिमा पर एक नजर डाल लें, जिसके साथ छेड़ छाड़ हुई है।


दोस्तों, हमारे पास मूर्ति से छेड़छाड़ करते की लाइव वीडियो भी है। लेकिन किसी भी भाईचारे की भावना को ठेस न पहुंचे, इसके लिए हम आपको वो दृश्य नहीं दिखा रहे हैं। और अब आप देखें कि किस प्रकार सोमवार को SC भाईचारे के लोगों ने अमृतसर को बंद करवाकर, सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार की तीखी आलोचना की।



कोंग्रस नेता राज कुमार वेरका भी प्रदर्शन में शामिल हुए।


इसी बीच अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मीडिया के सामने आए व उन्होंने मामले संबंधी जानकारी दी।


और जैसे ही ये बात सामने आई कि बाबा साहिब की प्रतिमा से तोड़ फोड़ करने वाला युवक जिला मोगा के कस्बा धर्मकोट से संबंधित है, तो मीडिया का रुख धर्मकोट की ओर हो गया। इस बीच उक्त युवक आकाश सिंह की मां आशा रानी ने रोते रोते, मीडिया के सामने आकर अपनी व्यथा सुनाई।


इसी बीच पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मीडिया को एक वीडियो जारी कर जहां इस कृत्य की निंदा की, वहीं उन्होंने जनता के नाम एक जरूरी संदेश भी दिया।
सोमवार शाम होते-होते, मंगलवार को पहले जालंधर व लुधियाना बंद की काल मीडिया तक पहुंची, उसके बाद मोगा बंद की काल के ब्यान भी मीडिया के समक्ष आये व SC भाईचारे की और से शहर में एक मुनादी भी करवा दी गई। इसके बाद राज्य के अन्य अनेक जिलों से भी मंगलवार को बंद की खबरें आने लगी।
‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम की ओर से आपको हमारी, यही गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहे व बहुत जरूरी कार्य के बिना घर से बाहर न निकलें। इसके साथ ही हम सभी भाईचारे के लोगों को इस मौके पर संयम से काम लेते हुए सद्भावना बनाने की अपील भी करते हैं।

