logo

शहर में CCTV व स्ट्रीट लाइट का प्रपोजल पास ! सीवरेज व पानी की समस्या का भी होगा हल !!

शहर में CCTV व स्ट्रीट लाइट का प्रपोजल पास ! सीवरेज व पानी की समस्या का भी होगा हल !!

मोगा, 6 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

‘मोगा शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। जिसके चलते शहर के 50 वार्डों में विकास कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किए गए हैं तथा शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरों व स्ट्रीट लाइट के लिए प्रपोजल को पास किया गया है’। ये जानकारी, विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा नगर निगम में 23 लाख रुपए की लागत से सीवरेज व पानी की समस्या का समाधान करने वाली जे.सी.बी. मशीन का शुभारंभ करते हुए दी। इस मौके पर मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद परवीन मक्कड़, पार्षद विक्रमजीत सिंह घाती, पार्षद गुरदीप कौर, पार्षद तीरथ राम के इलावा नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।


इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में रोजाना पंजाब विकास की तरक्की पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज नगर निगम मोगा में मेयर बलजीत सिंह चानी व पार्षदों की मांग को देखते हुए 23 लाख रुपए की लागत से जे.सी.बी. मशीन लाई गई है। क्योंकि जब मोगा शहर में सीवरेज व पानी की समस्या पैदा होती है, तो नगर निगम के कर्मचारियों को कार्य करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन व पाइप की समस्या पेश आती थी। मात्र एक मशीन होने के चलते, कार्यों में दिक्कत आती थी। अब दूसरी मशीन आने से सीवरेज व पानी की समस्या से मोगा नगर वासियों को परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोगा शहर का विकास करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। तथा शहर वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि एक और 48 लाख रुपए की लागत से जेटिंग मशीन लाई जा रही है, जो जल्द ही मोगा नगर निगम को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही हाउस की मीटिंग हुई है। जिसमें वार्ड नंबर-1 से लेकर 50 वार्डों के विकास कार्य मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी व पुरानी सब्जी मंडी में रेहड़ी फड़ी वालों को खोखे (दुकानें) पक्का बनाकर देने का प्रस्ताव पास किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के आउटर वार्डों में विकास कार्यों, पानी, सीवरेज लाइन के विकास कार्यों, स्ट्रीट लाइटों की समस्या का जल्द समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा कर्कट उठाने के लिए भी पहले 10 गाड़ियां हैं। और गाड़ियों तथा ड्राईवरों को रखने भी प्रस्ताव डालकर पंजाब सरकार को भेजा गया है। जिसकी जल्दी मंजूरी मिलने से ड्राईवरों को रखकर कूड़ा कर्कट उठाने की समस्या से शहर निवासियों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो उनके ध्यान में लाया जाए। ताकि उसका पहल के आधार पर हल करवाया जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!