

मोगा, 15 फरवरी (मुनीश जिन्दल)
राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज ऑफ फार्मेसी में 1987 के पास आउट छात्रों ने संस्थान का भ्रमण किया एवं विचार साझा किए। आई.एस.एफ. कालेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि राजवीर सिंह चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्य कर रहे हैं। राजवीर कौर, गवर्नमेंट संस्थान में शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही हैं। वहीं राजविंदर कौर, अमेरिका में मेडिसन से एसोसिएट कार्य कर रही हैं। तीनों ही 1987 के पास आउट हैं। सभी ने संस्था के संस्थापक, सचिव स्व. बलदेव कृष्ण गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया एवं कहा कि यह संस्था इस इलाके के लिए सचिव महोदय की बहुत बड़ी देन है। जो कि समूचे पंजाब के लिए एक वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे लोग संस्थान की तरक्की व तकनीकी कार्य को देखते हुए बहुत प्रभावित हुए व उन पलों को याद किया, जब वे इस कलेक के विद्यार्थी थे। साथ ही वर्तमान चेयरमैन, प्रवीण गर्ग की दूरदर्शता, जो कि संस्थान के लिए लगातार क्वालिटी ऑफ एजुकेशन व रिसर्च के लिए समस्त अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। यह बहुत ही सराहनीय है। कालेज पहुंचे इन सभी पुराने विद्यार्थियों का धन्यवाद, संस्था के डायरेक्टर डा. जी.डी.गुप्ता ने किया।

