logo

डी.एन मॉडल स्कूल मैनेजमेंट का हुआ तख्तापलट ! स्कूल बना पुलिस छावनी !!

डी.एन मॉडल स्कूल मैनेजमेंट का हुआ तख्तापलट ! स्कूल बना पुलिस छावनी !!

मोगा 3 मार्च (मुनीश जिन्दल)

3 मार्च 2025, सोमवार का दिन, DN मॉडल स्कूल के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ गया। दरअसल सोमवार को स्कूल की मैनेजमैंट का तख्तापलट हो गया। सोमवार की सुबह, स्कूल खुलने के कुछ समय बाद ही, एक के बाद एक गाड़ियां, स्कूल परिसर में दाखिल होती हैं। जिसमें सवार थे स्कूल की नई मैनेजमेंट के सदस्यों सहित शहर के अन्य कुछ गणमान्य व्यक्ति। और उनके साथ ही, स्कूल में दाखिल होती है भारी पुलिस फ़ोर्स। जिसकी कि अगुवाई कर रहे थे, DSP सिटी रविंदर सिंह। उनके साथ थे थाना सिटी एक के प्रभारी गुरप्रीत सिंह, थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण कुमार व बड़ी संख्या में पुरुष व महिला कर्मचारी। स्कूल में दाखिल हुए लोगों के पास आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) के प्रधान सुदर्शन शर्मा का हस्ताक्षरित एक पत्र था। जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पुराने सभी हुकुमों को समाप्त करते हुए, डीएम कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, मोगा के बैनर तले एक नई मैनेजमेंट कमेटी के गठन का ऐलान किया था। जिसके अनुसार इस नई मैनेजमेंट कमेटी में सुदर्शन शर्मा, खुद प्रधान जबकि SM शर्मा को सचिव बनाया गया था। इस मौके पर नई मैनेजमेंट के सचिव SM शर्मा मीडिया के रूबरू हुए।

SM SHARMA (SECRETARY)

इसके बाद नई मैनेजमेंट के सदस्य अशोक बांसल ने भी, इस संबंधी मीडिया को जानकारी दी।

ASHOK BANSAL (MEMBER)

DN मॉडल स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की नई टीम व अन्य गणमान्य।

इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्यों ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, चूंकि स्कूल की मौजूदा प्रिंसिपल मैडम सोनिया के निर्देशन में स्कूल ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। व वे अपने कार्यकाल में बेदाग रही हैं। जिसके चलते नई मैनेजमेंट ने स्कूल व स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए, स्कूल की पुरानी प्रिंसिपल मैडम सोनिया में ही विश्वास जताते हुए, उन्हें प्रिंसिपल के पद पर बनाए रखने का फैसला लिया है। स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया भी मीडिया के रूबरू हुई।

PRINCIPAL SONIA MADAM

आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजि.) के प्रधान सुदर्शन शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के अनुसार इस नई मैनेजमेंट में सुदर्शन शर्मा प्रधान, SM शर्मा सचिव, जबकि प्रवीण शर्मा, अशोक बांसल, रविन्दर गोयल (C.A.), अनिल गोयल,  जतिन्दर गोयल, आयुष अरोड़ा, गौरव गर्ग व नरिन्दर सूद, सभी बतौर सदस्य काम करेंगे। व यह मैनेजमेंट 27 फरवरी 2025 से लेकर आगामी 3 वर्ष के लिए, 26 फरवरी 2028 तक अपना कार्यभार संभालेगी। इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आज बनी इस नई मैनेजमैंट की और से पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। जिसके चलते ही इतनी बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स, स्कूल में अमन कानून की स्तिथि बनाए रखने व विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए,स्कूल परिसर में दाखिल हुई थी। 

आपके यहां बता दें कि स्कूल की इस मैनेजमेंट का यह तख्ता पलट उस समय हुआ है, जब मैनेजमेंट के मौजूदा प्रधान तुषार गोयल शहर से बाहर थे। हालांकि “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम की ओर से तुषार गोयल से संपर्क साधने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिलहाल भले ही नई मैनेजमेंट विराजमान हो गई है। व उन्होंने पहले ही दिन एक्शन में आते हुए, स्कूल का एक नए बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लेकिन जानकारों का मानना है कि यह मामला यहीं थमने वाला नहीं है। व आने वाले दिनों में दोनों ही मैनेजमेंट के सदस्य, सच्ची व झूठी, शिकायतों के आधार पर पुलिस अधिकारियों व कचहरी के चक्कर लगाते देखे जा सकते हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!