
मोगा 13 मार्च (मुनीश जिन्दल)
रोटरी क्लब मोगा सिटी की और से भीम नगर कैंप स्थित स्वर्ग आश्रम में वीरवार को 111 पेटी पानी की भेंट की गई। क्लब के चेयरमैन विजय मदान, अध्यक्ष संदीप गर्ग सीए, कैशियर प्रवेश गोयल ने बताया कि स्वर्ग आश्रम मे पिछले कई वर्षों से यूथ अरोड़ा महासभा द्वारा संस्कार करवाने आए मृतक के परिजनों व अन्य लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क जल सेवा की जा रही है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में रोटरी कल्ब मोगा सिटी द्वारा स्वर्ग आश्रम मे संस्कार करवाने आए मृत्तक के परिजनों व आम लोगों की सुविधा के लिए 111 पेटी पानी की भेंट की गई हैं। उन्होंने कहा की रोटरी क्लब मोगा सिटी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करने के साथ साथ मैडिकल कैंप लगाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना, जरूरतमंद कन्याओं की शादियां करना, स्कूली बच्चों को शिक्षित करने के लिए उन्हें पाठय सामग्री लेकर देना आदि कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। युथ अरोड़ा महासभा के सदस्यों द्वारा क्लब द्वारा दी गई पानी की पेटियों के लिए समस्त सदस्यो का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विजय मदान, संदीप गर्ग, प्रवेश गोयल, दिनेश कटारिया, रशपाल अरोड़ा, संजीव ग्रोवर आदि उपस्थित थे।