logo

शिवसेना हिंदुस्तान ने मनाया 22वा स्थापना दिवस ! विश्व कल्याण हेतु, कराया हवन यग !!

शिवसेना हिंदुस्तान ने मनाया 22वा स्थापना दिवस ! विश्व कल्याण हेतु, कराया हवन यग !!

मोगा 30 मार्च (मुनीश जिन्दल)

शिवसेना हिंदुस्तान का 22वा स्थापना दिवस मोगा में बड़े ही धार्मिक व उत्साह वर्धक माहौल में सम्पन्न हुआ। संस्था के राज्य उप पंजाब राम बचन राय की अध्यक्षता में स्थानीय शिवम नाथ डेरा, कोटकपूरा बायपास, में मनाए गए इस स्थापना दिवस मौके पार्टी की तरक्की और विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ कराया गया। जिसमें डेरा के प्रमुख शिवम नाथ शर्मा ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर व डलवाकर, विश्व कल्याण के लिए यज्ञ सम्पन्न कराया। 

संस्था के राज्य उप पंजाब राम बचन राय ने बताया कि शिवसेना हिंदुस्तान की स्थापना 30 मार्च 2003 को जालंधर शहर में हुई थी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के निर्देशन में आज शिवसेना हिंदुस्तान, देश के 18 राज्यों में बाखूबी चल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था शिव सैनिकों व हिंदुयों की सुरक्षा के लिए इसी प्रकार एकजुट रहकर कार्य करती रहेगी। इस मौके पर राम बचन राय के अतिरिक्त गगन नोहरिया उप पंजाब प्रधान शिवसेना हिंदुस्तान, खेमचंद उप पंजाब प्रधान, राजीव वर्मा युवा मोर्चा जिला प्रधान, महेंद्र कुमार जिला प्रधान, कुणाल अरोड़ा जिला प्रधान व्यापार सेना, सुखदेव सिंह उप जिला प्रधान, विनोद कुमार भोला जिला अध्यक्ष, अशोक कुमार जिला उप चेयरमैन, रविंद्र कुमार वार्ड प्रधान 44 सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक हाजिर थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!