

मोगा 16 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)
पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में किए गए पुलिस अधिकारियों के तबादलों के बाद पीपीएस अधिकारी सुखअमृत सिंह रंधावा ने बुधवार को बतौर डीएसपी डी, मोगा का कार्याभार संभाल लिया है। इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जैसे कि हम सभी जानते ही हैं कि, राज्य सरकार की ओर से ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’ अभियान चलाया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल नशों के खिलाफ इस जंग का हिस्सा बनने के साथ साथ गैंगस्टर गतिविधियों की रोकथाम, उनकी प्राथमिकता रहेगी।
रंधावा ने आम जनता से अपील की, कि अगर उनके इलाके में या उनकी जानकारी में कोई भी व्यक्ति नशा करता है या बेचता है, तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। ताकि समाज को ऐसे लोगों से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ण विश्वास दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा
इसके अलावा सुखअमृत सिंह रंधावा ने गैंगस्टर संबंधी कार्रवाइयों की रोकथाम के लिए, आम लोगों से अपील की कि किसी नए किराएदार को रखते हुए, उसकी जांच पड़ताल जरूर कर लें। क्योंकि पिछले समय में अनेक मामले ऐसे आए हैं, जहां गैंगस्टर ग्रुप से जुड़े गुर्गे, विभिन्न इलाकों में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। इसलिए उन्होंने आम जनता से अपील की कि अपनी सुरक्षा को के मद्देनजर, किसी भी व्यक्ति को बिना जांच पड़ताल के किराए पर अपनी जगह ना दें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि अगर उन्हें उनके इलाके में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या कोई संदिघ्द गतिविधि लगती है, तो वे तुरंत इसकी सूचना पुलिस से साझा करें। उन्होंने फिर विश्वास दिलाया कि, सूचना देने वाले की जानकारी, पूर्ण तौर पर गुप्त रखी जाएगी।

