logo

डा. मथुरा दास पाहवा परिवार, समस्त मोगा वासियों के परिवारों के अग्रणी : प्रेमदीप !!

डा. मथुरा दास पाहवा परिवार, समस्त मोगा वासियों के परिवारों के अग्रणी : प्रेमदीप !!

मोगा 20 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)

“डॉक्टर मथुरा दास पाहवा परिवार, अपने परिवार का ही नहीं, अपितु समूचे मोगा वासियों का मुखिया है”। इन शब्दों का प्रगटावा भारतीय जागृति मंच के प्रधान प्रेमदीप बांसल ने मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान किया। प्रेमदीप, रविवार को स्थानीय सरकारी अस्पताल में ब्राई एयर एशिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भारतीय जागृति मंच संस्था के सहयोग से ‘नेत्र दृष्टि प्रोग्राम’ के तहत 15वें आंखों की जांच व ऑपरेशन कैंप के अवसर पर मीडिया के रूबरू हुए थे। इस मौके पर हालांकि ब्राई एयर एशिया प्राइवेट लिमिटेड परिवार की सदस्य अनंदिता पाहवा से तो मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन उनकी कम्पनी के मोहम्मद अख्तर व इमरान अहमद, इस समूचे कैम्प के दौरान मौजूद रहे। इस कैंप में अन्य मेहमानों के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने भी बतौर विशेष मेहमान, अपनी हाजरी लगवाई। भारतीय जागृति मंच के मास्टर प्रेमजी, बनारसी दास मदान, MR गोयल, गुलशन अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, चाहत व मुस्कान सहित अन्य सदस्यों ने इस कैंप की सफलता में अपनी अहम भूमिका निभाई। 

संस्था के मुख्य संस्थापक डॉक्टर दीपक कोछड़ ने बताया कि इस कैंप में सिविल अस्पताल मोगा के डॉक्टरों की माहिर टीम मरीजों की आंखों की जांच करती है। उन्होंने बताया कि इस कैंप की शुरुआत, मुख्य मेहमान मैडम इन्दुपुरी व संजीव सैनी ने ज्योति प्रचंड कर की। इस मौके पर डॉक्टर दीपक, मीडिया के रूबरू भी हुए।

इस मौके पर संस्था के प्रधान व इस कैंप के प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रेमदीप बांसल भी मीडिया के रूबरू हुए।

इस अवसर पर मालविका सूद ने भी मीडिया के रूबरू होकर, इस कैंप की तारीफ की।

MALVIKA SOOD

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!