

मोगा 24 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)
आईएएस सागर सेतिया, डिप्टी कमिश्नर मोगा सहित उनके परिवार को, उस समय गहरा सदमा लगा, जब बीती रात उनकी माता उषा सेतिया, हमेशा के लिए इस संसार को अलविदा कहकर प्रभु चरणों में विलीन हो गए। माता उषा सेतिया ने वीरवार सुबह 1:30 बजे के करीब अपनी अंतिम सांसें ली। जहां तक उषा सेतिया की निजी शख्सियत का सवाल है, वे एक हंसमुख, विनम्र व दूसरों के सुख दुख को समझने वाली, व उनके काम आने वाली, एक सुदृढ़ महिला थी। और जब 28 फरवरी को आईएएस सागर सेतिया ने, बतौर डिप्टी कमिश्नर मोगा का चार्ज संभालना था, तब वे अपने पुत्र की बतौर डिप्टी कमीश्नर, पहली जॉइनिंग को लेकर इतनी उत्साहित थी, कि वे अपने पुत्र सागर सेतिया के कार्यालय पहुंचने से पूर्व ही अपने पति अविनाश चंद्र सेतिया के साथ मोगा पहुंच गई थी। जिसके बाद आईएएस सागर सेतिया ने भी अपना ओहदा संभालने से पूर्व, अपना पुत्र धर्म निभाते हुए अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर, अपना पद ग्रहण किया था।
और जैसे प्रत्येक मां-बाप को अपने बच्चों से इच्छाएं होती हैं, वैसे ही उनकी माता उषा सेतिया को भी अपने आईएएस पुत्र, मोगा के मौजूदा डिप्टी कमिश्नर, सागर सेतिया से अनेक उम्मीदें थी। इस बात का खुलासा, उन्होंने खुद “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान किया था। आइए, अब आप, उस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के रूबरू भी हो लें।
आपके यहां बता दें, कि जैसे ही डिप्टी कमीश्नर सागर सेतिया की माता उषा सेतिया के निधन की खबर जिला मोगा के गलियारों में पहुंची, तो जिले की अनेक सामाजिक, राजनीतिक हस्तियों सहित जिले के अन्य प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के इलावा उनके दफ्तरी स्टाफ ने “मोगा टुडे न्यूज़” से फोन पर अपना शोक प्रकट किया है। इन शोक प्रकट करने वालों में, विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, ADC जनरल चारुमिता, ADC विकास, जगविंदर जीत सिंह ग्रेवाल, सहायक कमीश्नर (जनरल) हितेश वीर गुप्ता, एसएसपी अजय गांधी, SPH सन्दीप सिंह मन्ड, SPD बल कृष्ण सिंगला, SP संदीप वडेरा, SDM मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला, SDM बाघापुराना बेअंत सिंह, SDM निहाल सिंह वाला मैडम स्वाति, जिला माल अफसर लक्ष्य कुमार, नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी, DPRO प्रभदीप सिंह नाथोवाल, जिले के समूह इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान डॉक्टर सीमांत गर्ग, कांग्रेस की शहरी प्रधान मालविका सूद, नरेश गोयल (किट्टू), बिंदु सूद (बिग बैन), सुखजिंदर (काका बलखंडी), मनोज बांसल सहित जिले के अन्य अनेक मोहतवार लोग शामिल थे।
जबकि उनके दफ्तरी स्टाफ में सुपरिंटेंडेंट ग्रैंड 1 जोगिन्दर कुमार, सुपरिंटेंडेंट (जनरल) परवीन कुमार, सुपरिंटेंडेंट माल गुरमेल सिंह, PA मैडम हरप्रीत कौर, DC दफ्तर कर्मचारी यूनियन, जिला मोगा के प्रधान दलबीर सिंह सिद्धू, जनरल सकत्तर संदीप कुमार, जूनियर सहायक अंकित कांसल, गुरभेज सिंह बराड़ सहित अन्य अनेक कर्मचारियों ने हमारी टीम के साथ अपना शोक व्यक्त किया।
पहले जहां स्वर्गीय उषा सेतिया अपने पति अविनाश चंद्र सेतिया के साथ, घर के हर छोटे बड़े फैंसले में कंधे से कंधा मिलाकर, उनका साथ देती थी, वहीं अब उनके पति अविनाश चन्दर सेतिया को ये जिम्मेवारी अकेले उठानी होगी। आपको यहां बतादें कि स्वर्गीय माता उषा सेतिया अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके तीन बच्चे हैं, सबसे बड़ी बेटी, मनीषा सेतिया, जो की एक वकील हैं। उनके बेटे सौरभ सेतिया व आईएएस बेटा सागर सेतिया।
हम “मोगा टुडे न्यूज़” चैनल सहित जिले के समूह इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया की ओर से प्रभु से यही विनम्र प्रार्थना करेंगे कि प्रभु, माता उषा सेतिया को जहां अपने चरणों में स्थान दें, वहीं वे शोकाकुल सेतिया परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। आपको यहां बता दें कि स्वर्गीय माता उषा सेतिया के पार्थव शरीर की दाह संस्कार प्रक्रिया, लुधियाना के सिविल लाइन स्तिथ मुक्ति धाम स्वर्ग आश्रम में आज, 24 अप्रैल, वीरवार शाम 4 बजे सम्पन्न होगी।