logo

70 मालियों का कॉन्ट्रैक्ट हुआ रिन्यू ! पार्कों की बढ़ेगी सुंदरता : विधायक अमनदीप !!

70 मालियों का कॉन्ट्रैक्ट हुआ रिन्यू ! पार्कों की बढ़ेगी सुंदरता : विधायक अमनदीप !!

मोगा 24 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) :

‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना था कि पंजाब के किसी भी परिवार के चूल्हे की आग बुझने नहीं दी जाएगी। इस सपने को साकार करते हुए नगर निगम मोगा में नव वर्ष के तोहफे तहत 70 परिवारों को रोजगार दिया गया है’। उक्त जानकारी विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 70 मालियों को रोजगार देने मौके नगर निगम में हुए एक समागम को संबोधित करते हुए दी। 

यहां जिक्रयोग्य है कि ये 70 परिवार जिन्हें कि रोजगार मिला है, पहले भी नगर निगम मोगा में बतौर माली का काम कर रहे थे। लेकिन इनका कॉन्ट्रैक्ट ख़तम हो गया था। जिसे अब राज्य सरकार ने दोबारा रिन्यू किया है। व विधायक साहिबा ने आस जगाई है कि इन 70 मालियों को पुनः रखे जाने से शहर के पार्कों व शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी। 

इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, नगर निगम के फैडरेशन अध्यक्ष सुखपाल राजू सौदा, पार्षद विक्रमजीत सिंह घाती, एफ.एंड.सी.सी. मेंबर गौरव गर्ग, पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा, पार्षद तीर्थ राम, पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरिया, अमन के इलावा नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम में कई सरकारों की बेरुखी के चलते अपने रोजगार की मांग करते आ रहे मुलाजिमों को निराशा का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम के मुलाजिम जिनका कि कॉन्ट्रैक्ट ख़तम हो गया था। इनका सारा मामला मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के ध्यान में लाया गया। जिनकी ओर से नव वर्ष का तोहफा देते हुए 70 मालियों के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया गया है। जिसके चलते मुलाजिमों में भारी खुशी पाई जा रही है। 

इस तस्वीर में विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा उपस्थिति को सम्बोधित कर रही हैं।

विधायक साहिबा ने कहा कि  मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने सरकार बनने से पहले वायदा किया था कि किसी के घर में चूल्हे को बुझने नहीं दिया जाएगा। ‘आप’ की सरकार बनने पर  रोजगार दिए जाएंगे। पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप की सरकार बनते ही समय-समय पर नगर निगम के मुलाजिमों को पक्का किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मान का धन्यवाद करते कहा कि हम जब भी मुलाजिमों की मांग को लेकर जाते हैं, उन्होंने कभी निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि गांवों व  शहरों के विकास, रोजगार के लिए पंजाब सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की सरपरस्ती में पंजाब रोजाना तरक्की की बुलंदियों पर है।

उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कहा कि अब तक 137 मुलाजिमों को नगर निगम में पक्का किया जा चुका है। इससे पहले दीपावली पर बेलदारों को भी पक्का किया गया था। उन्होंने आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, लोकल बाडी मंत्री डा.रवजोत सिंह का मुलाजिमों को रोजगार देने पर उनका विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस मौके पर नगर निगम के फेडरेशन अध्यक्ष सुखपाल राजू सौदा की मौजूदगी में नए पक्के हुए मुलाजिमों ने आम आदमी पार्टी की सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वे उसे तनदेही से निभाएंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!