
मोगा, 31 मई, (मुनीश जिन्दल)
‘पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा जो नृशंस हमला हुआ था, भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के रूप में इस आतंकवादी हमले को करारा जवाब दिया गया’। इन शब्दों का प्रगटावा डॉ. हेडगवार शहीद ओमप्रकाश सर्वहितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल की प्रबंध समिति सदस्य महेंद्र जिन्दल ने अपने सम्बोधन में किया। महेंद्र जिन्दल, शनिवार को डॉ. हेडगवार शहीद ओमप्रकाश सर्वहितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल मोगा की तरफ से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निकली गई तिरंगा यात्रा के अवसर पर उपस्थिति को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना को समर्थन देना तथा उनके मनोबल को बढ़ाना था। सभी ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, जय जवान जय किसान के नारे लगाए। जिससे सम्पूर्ण माहौल देश भक्ति की लय में डूब गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रधान सुधीर कोहली, सचिव महेश गुप्ता, डॉ. राजेश पुरी, निशि राकेश विज, सुमन विज, राकेश गोयल, अंजुम प्रवीण पुरी, नीरू अग्रवाल, आशिमा सचदेवा, कृष्णा कोहली, वीरेंद्र गर्ग एडवोकेट, राजेंद्र सचदेवा, सरोज ग्रोवर, आशा अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, सरिता, अनीता कोछड़, उषा गोयल, ऊषा ग्रोवर, मोनिका गोयल, सुमन शर्मा, संगीता सिंगला, विजय सिंगला, अभिभावक, बच्चे व विद्या मंदिर के सदस्य उपस्थित थे। अंत में प्रधानाचार्य पूनम गोयल ने इस तिरंगा यात्रा में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।