logo

डॉक्टर्स डे ! अग्रवाल समाज सभा ने डॉ. करन व डॉ. आकांक्षा को किया सम्मानित !!

डॉक्टर्स डे ! अग्रवाल समाज सभा ने डॉ. करन व डॉ. आकांक्षा को किया सम्मानित !!

मोगा, 1 जुलाई (मुनीश जिन्दल)

अग्रवाल समाज सभा मोगा द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. करन मित्तल और उनकी पत्नी डॉ. आकांक्षा को सम्मानित किया गया। सभा द्वारा ये सम्मान समाज के चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया।

इस मौके पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज सभा के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कंसल ने कहा कि डॉ. करन मित्तल और डॉ. आकांक्षा ने अपनी सेवाओं के माध्यम से न केवल मरीजों का इलाज किया है, बल्कि समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी भी निभाई है। सम्मान समारोह में दोनों डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. करन मित्तल ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह समाज की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।” वहीं, डॉ. आकांक्षा ने भी सभा का आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सा सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज सभा द्वारा किया गया यह सम्मान समारोह समाज में चिकित्सा के क्षेत्र को बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!