
मोगा, 26 जुलाई (मुनीश जिन्दल)
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिल्पा बंसल की तरफ से इस बार सावन के महीने का प्रसिद्ध व प्राचीन पर्व तीज का त्यौहार स्थानीय पुरानी दाना मंडी में आयोजित किया गया। जिसमें मेघा गर्ग, पूनम बंसल, रीटा बावा, गीता सिंगल, निशा बंसल, डॉ निंदू पाहुजा, सुषमा गर्ग, दीप कौर, सीमा, साक्षी बावा, राधिका, अनिता, श्वेता, डिंपल, ईशा गुप्ता, रजनी, नेहा गुप्ता, मीनू, मंजीत कांडा, अर्चना, सुमन, अनु मोंगा आदि के अलावा काफी संख्या में शहर की गणमान्य महिलाएं उपस्थित थी।

तीज पर्व पर मस्ती में तस्वीर खिचवाती अनेक महिलाएं।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष शिल्पा बंसल ने कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यता तथा संस्कृति पर आधारित पर्व हमें धूमधाम से मनाने चाहिए, इससे हमारी नई पीढ़ी को हमारी प्राचीन सभ्यता संबंधी जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि 21 वीं शताब्दी में हमारी नई पीढ़ी हमारे त्यौहारों प्रति जागरूक न होने के कारण त्यौहारों से वंचित रह रही है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर महिलाओं के मध्य पुगट्टा, तम्बोला, फूलों का खेल, 1 मिनट का खेल, गिद्दा के साथ बोलियां, सवाल, आश्चर्य उपहार के इलावा और भी कई तरह के खेल करवाए गए, तथा महिलाओं को गिफ्ट भी वितरण किए गए। समागम में नन्हीं बच्चियों ने भी खूबसूरत प्रोग्राम पेश किया। इस पर्व में पंजाबी, फोक सोंग, गिद्दा, रैंप वॉक, प्रश्न उत्तर, डेकोरेशन आदि खेलों का भी उपस्थित महिलाओं ने खूब आनन्द माना।
इस तीज समागम में सोहनी मुटियार का खिताब ‘रीटा बावा’ ने, जबकि निशा बंसल ने ‘तीज श्रीमती’ का खिताब जीता। इस अवसर पर जहां तीज पर्व में भाग लेने वाली विजेताओं व गणमान्य महिलाओं को सम्मानित किया, वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिल्पा बंसल ने भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से करवाए गए इस तीज पर्व में मुख्य अतिथियों, पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शहर की गणमान्य महिलाओं का तीज पर्व को सफल बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया। तीज पर्व में आने वाली समूह महिलाओं को वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे भी वितरित किए गए।