logo

लायंस क्लब मोगा रॉयल व माई शीतला दुर्गा भजन मंडली समिति का कैम्प, 38 का होगा निशुल्क ऑपरेशन

लायंस क्लब मोगा रॉयल व माई शीतला दुर्गा भजन मंडली समिति का कैम्प, 38 का होगा निशुल्क ऑपरेशन

मोगा 07 सितंबर, (मुनीश जिन्दल)

लायंस क्लब मोगा रॉयल व माई शीतला दुर्गा भजन मंडली समिति की और से स्थानीय चिंतपूर्णी धर्मशाला मे निशुल्क आंखों की जांच व ऑपरेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में 225 मरीजों की आंखों की निशुक्ल जांच की गई। जिसके आधार पर अब 38 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन करवाया जाएगा। संस्था द्वारा जिन मरीजो का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है, उन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन, अस्पताल आने जाने का सारा खर्च संस्था की और से किया जाएगा।

कल्ब के अध्यक्ष नवीन सिंगला, समिति के अध्यक्ष वरिंदर बांसल, सेवादार मनोज गर्ग बिट्टू ने बताया कि इस कैम्प मे आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर आकृति सिंगला द्वारा 225 मरीजों की आंखों की जांच की गई।  कैम्प मे 38 मरीजों की आंखों मे मोतिया था। उनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। कैम्प मे आए मरीजो को निशुक्ल दवाइयां भी दी गई। नवीन सिंगला ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इसी उद्देश्य को लेकर क्लब द्वारा समय समय पर ऐसे कैंप आयोजित किए जाते है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना इलाज करवा सकें। उन्होंने कहा कि जैतो आई अस्पताल मे मरीजों के ऑपरेशन होंगे जिसका समूचा खर्च संस्था की और से उठाया जाएगा। कल्ब के सदस्यों ने कैम्प मे आकर मरीजो की आंखों की जांच करने वाले डॉक्टर व उनकी टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन सिंगला, मनोज गर्ग बिट्टू, सुरिंदर सिंगला, शाम वर्मा, विनीत बांसल, राजीव गुलाटी, सुरिंदर डब्बू, शरद सूद, मास्टर प्रेम कुमार व मिंटू आदि सदस्य उवस्थित थे। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!