
मोगा 23 अक्टूबर, (मुनीश जिन्दल)
30 जून, 2025 को सरबजीत सिंह धालीवाल, जिला ऐंव सैशन जज मोगा के पद से रिटायर हुए थे। जिन्हें उसके बाद PPSC का सदस्य मनोनीत कर लिया गया था। हलांकि उसके बाद से एडीशनल जिला व सैशन जज बिशन स्वरूप, बतौर इंचार्ज जिला व सैशन जज मोगा का कार्यभार संभाले हुए थे, लेकिन न्यायाधीश धालीवाल के जाने के बाद से मोगा में जिला व सैशन जज का स्थाई पद्द खाली था। लेकिन हाल ही में हुए न्यायधीशों के तबादलों में मैडम नीलम अरोड़ा, जो कि फिरोजपुर में बतौर एडिशनल सैशन जज अपनी सेवाएं निभा रहे था, की सैशन जज की पदोन्नति के बाद उनका तबादला बतौर जिला व सैशन जज मोगा किया गया था। जिसके बाद वीरवार को उन्होंने जिला अदालत परिसर में अपना पद्द ग्रहण किया। इन लम्हों के साक्षी मैडम नीलम अरोड़ा के पारिवारिक सदस्य भी बने।
इस मौके पर अदालत परिसर में मेले सा माहौल था व अदालत परिसर की सुंदरता देखते ही बनती थी। इस अवसर पर मौजूदा इंचार्ज जिला व सैशन जज बिशन स्वरूप की अगुवाई में जिला मोगा के समूह न्यायाधीशों सहित बड़ी संख्या में बार कौंसिल के वकीलों ने गर्मजोशी से मैडम को बुक्के देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस मौके पर एसएसपी मोगा अजय गांधी की और से SPD बाल कृष्ण ने नव नियुक्त जिला व सैशन जज मैडम नीलम अरोड़ा का स्वागत किया।
गार्ड ऑफ़ ऑनर के बाद मौजूदा इंचार्ज जिला व सैशन जज बिशन स्वरूप, नव नियुक्त जिला व सैशन जज मैडम नीलम अरोड़ा को अदालत परिसर दिखाते हुए उन्हें परिसर की पहली मंजिल पर स्तिथ उनके कार्यालय तक लेकर गए। जहां अदालत के स्टाफ द्वारा भी मैडम को बुक्के देकर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद मौजूदा इंचार्ज जिला व सैशन जज बिशन स्वरूप ने खुद सैशन जज की रिवॉल्विंग कुर्सी को ठीक कर सैशन न्यायाधीश नीलम अरोड़ा को कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया। कुर्सी पर बैठते ही मैडम नीलम अरोड़ा ने वहां उपस्थित मीडिया कर्मियों सहित अन्य लोगों का अपना कीमती समय निकालने के लिए उनका धन्यवाद किया। व कहा कि भगवान ने इन्हें सेवा करने का मौका दिया है। जिसके बाद मैडम ने सरकारी दफ्तरी कागजों पर हस्ताक्षर कर अपना पद्द ग्रहण किया। आइए पहले, आप भी मौके की वीडियो पर एक नजर डाल लें।

इस बीच जिला मोगा के नए जिला व सैशन जज मैडम नीलम अरोड़ा ने पौधरोपण कर उपस्थिति को पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश देते हुए अपने नए कार्यकाल की शुरुयात की।

जिला व सैशन जज नीलम अरोड़ा पौधारोपण करते हुए।
जिसके बाद नवनियुक्त जिला व सैशन न्यायाधीश मैडम नीलम अरोड़ा मीडिया के रूबरू भी हुए।
NEELAM ARORA (SESSION JUDGE)
इस मौके पर अतिरिक्त जिला व सैशन जज मोहन गर्ग, अतिरिक्त जिला व सैशन जज सुश्री रवि इन्दर कौर संधू, प्रिंसिपल जज फॅमिली कोर्ट अमरजीत सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पुष्प रानी, CJM शिल्पी गुप्ता, CJM कम सचिव DLSA किरण ज्योति, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ईतू सोढ़ी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) इंसान, सिविल जज ( जूनियर डिवीजन) लवलीन संधू, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आशिमा शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुखप्रीत कौर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मनप्रीत कौर, जिला अटॉर्नी नीलम पाठक सहित उनकी समूची टीम, चीफ लीगल डिफेंस कौंसिल समीर गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुखविंदर सिंह सिद्धू प्रधान, सचिव राजीव मित्तल, सीनियर वकील विजय धीर, सीनियर वकील विनय कश्यप, सीनियर वकील रोमेश ग्रोवर, सीनियर कार्यकारिणी सदस्य नवीन पलता, सीनियर कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह निधावाला, उप प्रधान परमिंदर सिंह संधू, सह सचिव गुरप्रीत सिंह चाहल, वकील नवीन गोयल, वकील अंकित गुप्ता आदि हाजिर थे।

