
मोगा, 11 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)
ह्यूमन इंपावरमेंट सोसाइटी, जो धार्मिक और सामाजिक कार्यो में अपना योगदान देती है, 14 दिसंबर, दिन रविवार को 5 जरूरतमंद लड़कियों के आनंद कारज करवाने जा रही है। इसी को लेकर वीरवार को संस्था के सदस्यों द्वारा विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को निमंत्रण पत्र दिया गया।

इस मौके पर विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने सोसाइटी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि कन्यादान एक महान दान है और वह व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है, जो कन्यादान करता है। संस्था द्वारा जो सम्मान मुझे दिया जा रहा है, उसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि हम सभी को भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए। संस्था के प्रधान संजीव नरूला, खजांची संजीव अरोड़ा, सीनियर वाइस प्रधान वेनिका गोयल, पंजाब प्रधान महिला विंग भावना बांसल, जिला प्रधान महिला विंग जसवीर कौर जस्सी और जिला प्रधान सतपाल सिंह कंदा की ओर से ये निमंत्रण पत्र विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को भेंट किया गया।

