मोगा रोटी बैंक की और से मेन बाजार मे राहगीरो के लिए भंडारा लगाया गया। भंडारे की शुरुआत संस्था के समुह सदस्यो द्वारा सर्व मंगल की कामना करके की गई। राहगीरो को दाल, फुल्का, सब्जी व चाय का प्रसाद वितरण करते हुए मोगा रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इसी उद्देश्य को लेकर उनका संस्था पिछले आठ वर्षों से प्रत्येक रविवार को राहगीरो के लिए अलग अलग व्यजनों का भंडारा लगा रही है। उन्होंने बताया कि इस भंडारे में एक हजार के करीब राहगीरो के लिए भोजन तैयार किया जाता है। यह भोजन तैयार करने का कार्य भी संस्था के सदस्य स्वयं करते है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मद्देनजर मोगा रोटी बैंक द्वारा पिछले डेढ़ महीने से लगातार सुबह 6 से 7:30 बजे तक चाय का लंगर लगाया जाता है। वही माघ महीने के उपलक्ष्य मे 19 जनवरी को 21 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन वितरण किया जाएगा। जिसमे विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। भंडारे मे सेवा करते समाजसेवी पवन गर्ग ने कहा कि मोगा रोटी बैंक द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय है। ऐसे कार्यों के लिए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सन्नी कपुर, यश ढींगरा, मनी मिगलानी, दीपांशु गुप्ता, करण कंबोज, मनोज अरोड़ा भी उपस्थित थे।