





मोगा, 8 जनवरी (एस.के.बांसल) :
‘चाइना डोर बेचने व प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी’। उक्त विचार बुधवार को नगर निगम दफ्तर में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा चाइना डोर के खिलाफ एक जागरूकता पोस्टर रिलीज करते हुए मेयर बलजीत सिंह चानी ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि यह डोर घातक है तथा सरकार ने पूर्ण तौर से इसके बेचने व प्रयोग करने पर पाबंदी लगाई हुई है। ऐसा करने की सूरत में जुर्माना भी हो सकता है।







इस मौके पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एस.डी.ओ. शमशेर सिंह ने कहा कि चाइना डोर बेचने, प्रयोग करने पर 10 हजार से लेकर 15 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है। जो भी व्यक्ति चाइना डोर संबंधी सूचना देगा तथा पकड़ाएगा उसको 25 हजार रुपए ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एन.जी.ओ. के सहयोग से जल्द ही एक जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर एस.के.बांसल एन.जी.ओ, विजय धीर एडवोकेट, राकेश सितारा, वेद प्रकाश सेठी, लवली सिंगला, राजिंदर सचदेवा, डा. अशोक गर्ग, शमशेर सिंह मट्टा जौहल, सुशील कुमार मिड्डा आदि मौजूद थे।