












मोगा 18 जनवरी (मुनीश जिन्दल)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार, 19 जनवरी को मोगा पहुंच रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर से मोगा पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री, जिला सचिवालय, डीसी कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग की होने वाली दो मंजिला नई एक्सटेंशन की शुरुआत करवाएंगे। जिसके पश्चात वे एक निजी कॉलेज में एक अन्य समागम की अध्यक्षता करेंगे।
हालांकि खबर लिखे जाने तक, आधिकारिक रूप से मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कोई प्रोग्राम नहीं दिया गया है। लेकिन राजनीतिक सूत्रों से उपरोक्त जानकारी मिली है।