logo

अब आम लोग भी, पदों पर बैठकर, जनहित में फैसले लेने में सक्षम हुए हैं: गुरमीत सिंह खुंडियां !!

अब आम लोग भी, पदों पर बैठकर, जनहित में फैसले लेने में सक्षम हुए हैं: गुरमीत सिंह खुंडियां !!

मार्केट कमेटी धर्मकोट और फतेहगढ़ पंजतूर के नव नियुक्त चेयरमैनों ने संभाला पदभार !!

धर्मकोट/ फतेहगढ़ पंजतूर, 18 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण विभागों के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां ने कहा कि ‘आप’ पार्टी आम लोगों की पार्टी है। यह बदलाव ही है, कि अब आम लोग भी पदों पर बैठकर जनहित में निर्णय ले रहे हैं। पहले की सरकारों ने कभी भी आम लोगों को आगे नहीं आने दिया। हमारे ऊपर आम लोगों का बहुत ऋण है, जो कभी चुकाया नहीं जा सकता। वे आज धर्मकोट और फतेहगढ़ पंजतूर में मार्केट कमेटियों के नव नियुक्त चेयरमैनों के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार को गुरतार सिंह संधू कमालके ने धर्मकोट में और सुखबीर सिंह मंदर ने फतेहगढ़ पंजतूर में चेयरमैन का पद संभाला। उपस्थिति को संबोधित करते हुए खुंडियां ने अपील की कि लोग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को इसी तरह समर्थन देते रहें, क्योंकि ‘आप’ पार्टी ईमानदारी से जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में समृद्ध पंजाब बनाने के लिए और समय लगेगा, लेकिन राज्य की पुरानी गौरवशाली स्थिति को पुनः स्थापित किया जाएगा।

नव नियुक्त चेयरमैन का मूहं मीठा करवाते कैबनिट मंत्री।

उन्होंने नव नियुक्त चेयरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक कार्यकर्ताओं को ‘आप’ पार्टी की ओर से पूरा मान सम्मान दिया जाता रहेगा। भविष्य में भी योग्य और मेहनती वॉलंटियर्स को मेरिट के आधार पर पद दिए जाएंगे। खुंडियां ने गुरतार सिंह संधू कमालके और सुखबीर सिंह मंदार की प्रशंसा करते हुए उन्हें पार्टी के मेहनती और संघर्षशील कार्यकर्ता बताया। उन्हें उम्मीद है कि इनके चेयरमैन बनने से मार्केट कमेटियों के कामकाज में नई जान आएगी और पारदर्शिता को बल मिलेगा। उन्होंने वादा किया कि चुनावों में किए गए वादे पूरे किए जा रहे हैं। 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने से 87% उपभोक्ताओं का बिल शून्य आ रहा है। पंजाब सरकार ने मेरिट के आधार पर 56,000 से अधिक नौकरियां दी हैं और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जा रहा है। उन्होंने राज्यवासियों से ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

बाद में मीडिया से बातचीत में खुंडियां ने कहा कि इस बार गेहूं की उपज अच्छी होगी। किसानों को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित किस्मों के ही बीज बोने चाहिएं। ऐसी फसलों की पैदावार अधिक होती है और विपणन में भी आसानी होती है। उन्होंने कहा कि धान की बुवाई के लिए हर जिले में अलग अलग तिथियां तय की गई हैं, 1 जून, 4 जून और 9 जून। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे तय समय के अनुसार ही धान की बुवाई करें, ताकि भूमिगत जल को और नीचे जाने से बचाया जा सके। 

विभिन्न समारोहों को संबोधित करते हुए धर्मकोट क्षेत्र के विधायक दविंदरजीत सिंह लाड़ी ढोंस ने कहा कि ‘आप’ पार्टी, आम कार्यकर्ताओं को पदों से नवाज रही है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान चेयरमैन संधू कमालके और मंदर ने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

समारोह को निहाल सिंह वाला क्षेत्र के विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हरमंदीप सिंह बराड़ (चेयरमैन, जिला योजना कमेटी मोगा), रमन मित्तल (चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट मोगा), डॉ. गुरबाज सिंह (ब्लॉक कृषि अधिकारी), विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!