

मोगा 22 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)
आइए, पहले आप जरा एक नजर, इस वीडियो पर डाल लें।
अब आप जरा इस किसान को भी सुन लें।
अब आप जिले के गांव सलहीना के आढ़ती मिक्की हुंदल को भी सुन लें।

मोगा मंडी के प्रधान समीर जैन, मंत्री जी को सम्मानित करते हुए।
दोस्तों ये तो बात थी, किसने की, किसानों की आप बीती की। लेकिन जनाब, सरकारी दावे इसके विपरीत हैं। राज्य की विभिन्न मंडियों के दौरे पर निकले पंजाब सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक, मंगलवार को मोगा की दाना मंडी पहुंचे थे। जहां उनके साथ विधानसभा हलका मोगा की विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, विधानसभा हलका निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, मोगा मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह, एसडीएम मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला, पार्टी के शहरी प्रधान प्रेम सिंह चक्कीवाला, मोगा मंडी के प्रधान समीर जैन सहित पार्टी वालंटियर व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। और इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मीडिया के समक्ष क्या दावे किए, अब उसे भी आप जरा सुन लें।