logo

पिछली सरकारों ने तस्करों के साथ गठजोड़ कर, युवाओं को किया गुमराह : हरदीप सिंह मुंडियां !!

पिछली सरकारों ने तस्करों के साथ गठजोड़ कर, युवाओं को किया गुमराह : हरदीप सिंह मुंडियां !!

मोगा, 02 मई (मुनीश जिन्दल)

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ युद्ध की शुरुआत करके पंजाब के युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने और लोक कल्याण के इस कार्य में हिस्सा लेकर इस अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पिछली सरकारों ने अपने हितों की पूर्ति के लिए नशा तस्करों को अनदेखा करने के साथ साथ तस्करों को राजनीतिक सुरक्षा प्रदान की, जिसे राज्य के लोग भली भांति जानते हैं। इन शब्दों को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मैजेस्टिक रिसॉर्ट मोगा में नशा मुक्ति यात्रा के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी, एसएसपी अजय गांधी, वधीक डिप्टी कमिश्नर (जनरल) चारुमिता सहित पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

इस मौके पर उपस्थित लोग।

कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने कार्यक्रम के दौरान गांवों के पंच, सरपंच, डिफेंस कमेटियों सहित उपस्थित व्यक्तियों को गांवों का पहरेदार बनकर नशे के कोढ़ को जड़ से खत्म करने का संकल्प दिलाया। पंडाल में पहुंचे लोगों ने नशा मुक्ति यात्रा के झंडे हाथों में लेकर पंजाब सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों और तस्करों के बीच गठजोड़ करके पंजाब के युवाओं को गुमराह किया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए, पानी पर भी डटकर पहरा दे रहे हैं। 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। और क्या क्या कहा, कैबिनेट मंत्री ने, आइए, आप खुद ही सुनलें। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!