logo

जरूरतमंद महिलाओं की सेवा, हिंदू धर्म में उत्तम तथा पुण्य का कार्य : डा. सीमांत गर्ग !!

जरूरतमंद महिलाओं की सेवा, हिंदू धर्म में उत्तम तथा पुण्य का कार्य : डा. सीमांत गर्ग !!

मोगा, 5 मई (मुनीश जिन्दल)

जरूरतमंद व गरीब महिलाओं की सेवा, हिंदू धर्म में उत्तम तथा पुण्य का कार्य माना जाता है, जो हमारे हिंदू धर्म में सदियों से हमारे गुरुओं, पीरों, पैगम्बरों द्वारा चलाया जा रहा है। जो रहती दुनिया तक चलता “रहेगा”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने स्थानीय पुरानी दाना मंडी स्थित भाजपा के जिला दफ्तर में प्रकट किए। दरअसल पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सोनी मंगला द्वारा, 31 महिलाओं को दोबारा राशन की किटें देने के अवसर पर प्रकट किए। इस अवसर पर प्रवासी सैल के उमाकांत, शशिकांत, रविंदर ग्रोवर कोट ईसे खां मंडल, सुशील कुमार, जतिंदर चड्ढा, हेमंत सूद, गोल्डी कौर, सुखा सिंह, महक कुमारी, वीरपाल कौर, सुकेश सूद के अलावा वार्ड नंबर 38 से जरूरतमंद व गरीब महिलाएं उपस्थित थीं। भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि सनातन धर्म में गरीब लोगों की सेवा का फल बहुत अच्छा मिलता है तथा समाज में हम सभी को गरीब व जरूरतमंदों को लंगर लगाकर राशन वितरण करके उनकी आर्थिक सहायता करके तथा गरीब लोगों के बच्चों की शिक्षा को पूरी करने के लिए सहायता करके, हम पुण्य के भागी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। 

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोनी मंगला ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गरीबों व जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण करते आ रहे हैं, तथा आज से दोबारा, राशन वितरण करने का कार्य शुरू किया गया है, जिसको हर महीने जारी रखा जाएगा। इस राशन वितरण में जरूरतमंदों को अपनी प्रतिदिन की खाने पीने की चीजों को दिया जाता है, ताकि वह अपने परिवार को चला सके। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका वार्ड नंबर 38 के लोगों से पुराना रिश्ता है तथा वह उस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए अपने वार्ड के लोगों की सहायता कर रहे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!