

मोगा, 8 मई (मुनीश जिन्दल)
हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी के दिशा निर्देशों पर वीरवार को वार्ड नंबर 13 में 49 लाख रु की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शुभारम्भ पार्षद अंजू बजाज के पति, पूर्व पार्षद राकेश काला बजाज करवाया। पार्षद अंजू बजाज ने फोन पर बताया कि वार्ड नंबर 13 की गलियों में इंटरलाकिंग टाइलों का कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि गली नंबर 6, 7, 4, 20 व 1 में 49 लाख की लागत से गलियों में इंटरलाकिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के दिशा निर्देशों पर वार्ड के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं तथा किसी भी वार्ड निवासी को किसी भी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर बेदी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह पी.ए, बिट्टू गाबा, हैप्पी, हमन खीवा, सतनाम सिंह कलसी, हरप्रीत कलसी, जसवीर सिंह, दीवान सिंह, हरप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, दविंदर कंडा मौजूद थे।

