
मोगा, 17 मई (मुनीश जिन्दल)
भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के सैनिकों के सम्मान में निकाली गई मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा में शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा शहर के डाक्टरों व एन.जी.ओ के पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडों, भगवा झंडों व भारत माता के जयघोष नारों से जहां शहर गूंज उठा, वहीं सैनिकों के सम्मान को भी चार चांद लग गए। यह तिरंगा यात्रा सांय साढ़े पांच बजे पुरानी दाना मंडी भारत माता मंदिर से शुरू होकर चेंबर रोड, नेहरू पार्क रोड, न्यू टाउन, आर्य स्कूल रोड, देव होटल, सिविल अस्पताल रोड होते हुए मेन बाजार, प्रताप रोड चौक, डा. शाम लाल थापर चौक, मैजिस्टक चौक से रेलवे पुल से होती हुई रेलवे रोड, चैंबर रोड से शहीदी पार्क में शहीदों को श्रद्धासुमन तथा श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद संपन्न हुई।

भाजपा द्वारा निकली गई तिरंगा यात्रा में शामिल देश भक्त व पार्टी कार्यकर्ता।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महा मंत्री अनील सरीन, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग, पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, सीनियर नेता निर्धड़क सिंह बराड़, महामंत्री विक्की सितारा, उपाध्यक्ष सोनी मंगला, बी.बी.एस. ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी, चेयरपर्सन कमल सैनी, प्रिंसिपल डा. हमीलिया रानी, सी.ई.ओ. राहुल छाबड़ा, वाइस प्रिंसिपल निधि बराड़, प्रिंसिपल परमजीत कौर, बी.बी.एस. मोटेंसरी स्कूल, बी.बी.एस. चंदनवां स्कूल का स्टाफ, बी.बी.एस. स्कूल के स्पोट्र्स हेड पंजाब मसीह, भाजपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष शिल्पा बांसल, प्रोमिला मैनराय, नीतू गुप्ता, गीता आर्य, अनमोल शर्मा, पंडित महेन्द्र नारायण झा, अनमोल वैल्फेयर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक तलवाड़, भूपिंदर हैपी, रायवरिंदर पब्बी, सुखचैन सिंह दीता, शमशेर सिंह कैला, तेजवीर सिंह, सुकेश सूद, संजीव मंगला, मुकेश शर्मा, जतिंदर चड्ढा, हेमंत सूद, अश्विनी कुमरा, विजय मिश्रा, शशिकांत पांडे, डा. रमिन्दर शर्मा, अमित गुप्ता, सूरज भान, विजय कौशिक, कशिश धमीजा, मनिंदर कौर सलीना, तुषार गोयल, डा. राजेश पुरी, राजेन्द्र सचदेवा, सौरभ शर्मा, शशिकांत, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, आई.टी. सैल इंचाज मुकेश शर्मा, राजेन्द्र गाबा, सुरिंदर सिंह, कमल घारू, सूखा सिंह, सतिंदर सिंह, अमरीक सिंह, सुखबीर सिंह, बलजीत सिंह, बलवंत सिंह, अजीतवाल मंडल अध्यक्ष अमरीक सिंह, समाध भाई मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह आदि मौजूद थे।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महा मंत्री अनील सरीन व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग सहित अन्य सीनियर नेताओं ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों द्वारा हमारे 26 निर्दोष लोगों को गोलियां मारकर शहीद किया गया था। जिसके बाद देश में आक्रोश की लहर थी तथा केन्द्र सरकार पर 140 करोड़ लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था कि केन्द्र सरकार अब पाकिस्तान के साथ निर्णायक कार्रवाई करे। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कठोर निर्णय लेते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के बने शिवरों पर हमला करके उनको खत्म किया। जिससे हमारी भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य व गौरव को देखकर, आज पूरा संसार चकित रह गया है। इस तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखकर समूह शहर वासियों ने देश की सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारियों व जवानों के अदभुत साहस और वीरता ने ही भारत को पूरे विश्व में वीरता दिलाई है तथा हमारी सेना के शौैर्य की बदौलत ही पाकिस्तान सेना के हौसले पस्त हुए हैं। जिसके चलते उन्होंने भारत के हमलों को रोकने का साहस तक नहीं किया, बल्कि बेशर्मी से हमारे सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाते रहे, ताकि वह अपनी खोई हुई इज्जत को पाकिस्तान के लोगों के सामने बचा सकें।
उन्होंने कहा कि जो देश की सेना आतंकवादियों के जनाजे में शामिल होती है, उससे देश कमजोर होता है तथा देश के लोगों के हौसले भी पस्त होते हैं। भारत के इस प्रकार किए गए शौर्य व वीरता के हमलों से जहां पूरी दुनियां को भारत की ताकत व मजबूती का संदेश गया है, उससे अब संसार का कोई भी देश भारत की तरफ उंगली उठाने से भी झिझकेगा, तथा भारत के विरुद्ध ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकेगा। क्योंकि अब दुनिया को पता चल गया है कि जहां भारत की सेन्य ताकत बहुत मजबूत है, वहीं भारत की सीमाओं पर भी सुरक्षा इतनी मजबूत है कि किसी भी देश का कोई भी हमला भारत के लोगों का बाल बांका नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने 25 मिनट किए हमलों में आतंकी संगठनों जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तोयबा, डिजबुल मुजाहिदीन को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। जिससे आतंकवादियों की भारत के हमलों में कमर टूट गई तथा पाकिस्तान इन हमलों के बाद अमेरिका व दूसरे देशों के पास गिड़गिड़ाने लगा कि भारत को हमले करने से रोका जाए तथा पाकिस्तान के सैनिक अधिकारियों ने हमारे सैनिक अधिकारियों को हमले रोकने व बातचीत से इस मसले का हल करने के लिए गुहार लगाई। जिसके बाद भारत ने भी इसका मकबूल जबाव दिया, ताकि पाकिस्तान के साथ बिना युद्ध किए इस मसले का हल किया जा सके। भारत के आपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी जिला हैड क्वार्टरों पर सेना के सम्मान के लिए तिरंगा यात्राएं निकालने की घोषणा की थी। यह तिरंगा यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में शहीदी पार्क पहुंची जहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा श्रद्धासुमन भेंट किए। इस मौके पर अनिल सरीन व डा.सीमांत गर्ग ने समूह शहर निवसियों का इस तिरंगा रैली में पहुंचने के लिए उनका धन्यवाद करते कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी का सहयोग, सभी सैनिकों के मनोबल को बढ़ाएगा तथा हमारा भारत और मजबूत होकर पाकिस्तान को सबक सिखाएगा।