logo

स्वच्छ भारत के तहत पंजाब का रैंक 54 से 90 व मोगा का रैंक 246 से पहुंचा 390 !!

स्वच्छ भारत के तहत पंजाब का रैंक 54 से 90 व मोगा का रैंक 246 से पहुंचा 390 !!

मोगा, 20 जुलाई, (मुनीश जिन्दल)

“केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में शहरों को ‘स्वच्छ भारत’ मुहीम के तहत सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए करोड़ों रूपए की ग्रांट राज्यों को भेजी जा रही है। उसी कड़ी के तहत मोगा में स्वच्छ भारत के तहत केंद्र सरकार की ग्रांट स्थानीय नगर निगम को आ रही है, पर उस ग्रांट का सही प्रयोग न होने के कारण लोगों को केंद्र सरकार की ग्रांट का लाभ नहीं मिल रहा”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.  सीमांत गर्ग द्वारा स्वच्छ भारत के तहत पंजाब का रैंक 54 से 90 आने तथा मोगा का 246 रैंक से 390 होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के अवसर पर किया।

डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि स्वच्छ भारत के तहत करोड़ों रुपए की ग्रांट मोगा नगर निगम को आई थी, जिस ग्रांट से कूड़ा करकट उठाने के लिए 25 गाड़िया, छोटे हाथी तथा 1 JCB मशीन भी खरीदी गई थी, ताकि कूड़ा करकट को उठाकर गाड़ियों में डाला जाए तथा कई जगह सीवरेज एवं पानी की खराबी के कारण कई बार जमीन खोदने की जरूरत पड़ती है, तो उस समय JCB मशीन का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की ग्रांट से खरीदे गए सामान का अभी तक शहर वासियों को लाभ नहीं मिल सका है। क्योंकि निगम के पास छोटे हाथी गाड़ियां तथा JCB मशीन चलाने के लिए ड्राइवरों का प्रबंध नहीं हो सका है। जिस कारण कूड़ा करकट उठाने वाली गाड़ियां तथा JCB मशीन बारिश एवं धूप में खराब हो रहे है एवं उनकी गारंटी भी समाप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से किसी भी तरह की जो ग्रांट एवं फंड लोगों के लिए आते हैं, आम आदमी पार्टी उनका लाभ समय पर लोगो को नहीं देती। उन्होंने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार के आए फंडों एवं ग्रांटों का पूरा लाभ न मिलने के कारण लोगों को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह संबंधित केंद्र सरकार के विभागों को पत्र लिखकर इसकी पूरी जानकारी आंकड़ों सहित भेजेंगे ताकि केंद्र सरकार के आए फंडों का सही प्रयोग होकर शहर वासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की डबल इंजन सरकारें राज्यों में कार्य कर रही है, वह प्रदेश तरक्की कर रहे हैं, तथा उनका लाभ भी स्थानीय लोगों को मिल रहा है। इसलिए पंजाब में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार लाना जरूरी है, ताकि केंद्र की स्कीमों का लाभ लोगों को मिल सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!