
मोगा 21 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)
जिला मोगा के गांव डाला में वीरवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण बन गई जब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव के लोगों को केंद्र सरकार की स्कीमों से जागरूक करवाने संबंधी कैंप लगाया गया था, लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में उच्च अधिकारियों की देखरेख में पुलिस फोर्स ने पहुंचकर इस कैंप को हटवा दिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव दुन्नेके स्तिथ पार्टी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पुलिस द्वारा पार्टी के जिला प्रधान व साबका विधायक डा. हरजोत कमल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। भाजपा कार्यकर्ता जहां पुलिस की इस कार्रवाई को पंजाब सरकार की घबराहट बता रहे थे, वहीं पुलिस इस कैंप की मंजूरी न होने की बात कहती नजर आई।

भाजपा के जिला प्रधान व साबका विधायक डा. हरजोत कमल, भाजपा व्यापर सैल के राज्य उप प्रधान देवप्रिया त्यागी व पार्टी कार्यकर्ता हितेश गुप्ता, मीडिया के रूबरू हुए।