
मोगा, 1 सितंबर (मुनीश जिन्दल)
आम आदमी पार्टी व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विकास पक्षीय सोच के चलते आज हलका मोगा से नौजवान नेता गुरजंट सिंह हनीफ, अनमोल, जशन अपने अनेकों साथियों सहित विभिन्न पार्टियों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, जिन्हें विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा सिरोपा देकर पार्टी में स्वागत कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विकास पक्षीय सोच के चलते आज हर वर्ग ‘आप’ के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ‘आप’ में शामिल हुए नौजवानों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा।
इस मौके पर यूथ अध्यक्ष सुखविंदर सिंह दौलतपुरा, मिलाप सिंह यूथ नेता, पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां, पार्षद जसविंदर सिंह, सरपंच महेन्द्र सिंह धल्लेके, ब्लाक अध्यक्ष रीपा जौहल, दर्शन कौर महिला विंग नेता, विक्की के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता व वालंटियर मौजूद थे।